Chandra Grahan 2025: इन तारीखों में जन्मे लोग चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से रहें सावधान! जानें कहीं आपकी बर्थ डेट तो नहीं शामिल

Chandra Grahan 2025: होली के दिन होने वाले चंद्र ग्रहण से किन जन्म तारीख के लोगों को बचकर रहने की जरूरत है? आइए जानते हैं किन पर चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव रहेगा और कौन से उपाय करने लाभकारी रहेंगे?

Chandra Grahan 2025 negative effects on birt date numerology

चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव

विज्ञापन

Chandra Grahan 2025 Negative Effects on Birth Date: साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन लगने जा रहा है जो 14 मार्च 2025 को है। चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, लेकिन इसका नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव सभी लोगों पर पड़ सकता है। धार्मिक तौर पर खगोलीय घटना का बहुत महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ने के बारे में बताया गया है। ठीक वैसे ही अंक शास्त्र में कुछ जन्म तारीख के बारे में बताया है जिन पर चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 1 से लेकर 31 तारीख में से वो डेट बताई गई है जिनके लिए चंद्र ग्रहण लाभकारी नहीं है। आइए जानते हैं किन तारीखों में जन्मे लोगों को चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचकर रहना होगा?

इन पर चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव

  • 3 तारीख
  • 5 तारीख
  • 6 तारीख
  • 8 तारीख
  • 12 तारीख
  • 14 तारीख
  • 15 तारीख
  • 17 तारीख
  • 21 तारीख
  • 23 तारीख
  • 24 तारीख
  • 26 तारीख

कैसा रहेगा चंद्र ग्रहण का नकारात्मक असर?

अंक शास्त्र के अनुसार किसी भी महीने में आपका जन्म हुआ लेकिन अगर तारीख- 3, 5, 6, 8, 12, 14, 15, 17, 21, 23, 24 या 26 में से कोई भी है तो होली के दिन होने वाले चंद्र ग्रहण से सावधान रहना होगा। चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव इन जन्म तारीख के लोगों पर रहेगा। मानसिक अशांति का सामना करेंगे। कितनी भी कोशिश करेंगे लेकिन विवादों से खुद को दूर नहीं रख सकेंगे। हद से ज्यादा गुस्सा बढ़ जाएगा जो तनाव और विवाद दोनों बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

सामाजिक तौर पर छवि पर भी असर पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। पैसा है कि आने से पहले जाने के लिए तैयार रहेगा। गलत संगत में पड़ सकते हैं इसलिए कोशि करें कि ऐसे लोगों से दूर रहें। किसी की बातों में जल्दी न आएं। खुद पर विश्वास कम रहेगा और इससे आत्मविश्वास भी कम हो सकता है।

चंद्र ग्रहण के नकारात्मक से बचने के उपाय

  1. शिव जी के पूजा-अर्चना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक करना फलदायी रहेगा।
  2. चंद्र ग्रहण के दौरान ‘ॐ सोम सोमाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  3. गरीबों और जरूरतमंद लोगों को चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2025: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानें भारत में दिखेगा या नहीं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ