---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Grahan 2024: इन 3 राशियों पर चंद्र ग्रहण बेअसर, दोनों हाथ से बटोरेंगी धन!

Chandra Grahan 2024 Horoscope: 18 सितंबर, 2024 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लग है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं कुछ व्यक्तियों के लिए यह शुभ सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, यह चंद्र ग्रहण किन 3 राशियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है?

---खबर नीचे जारी है---

Chandra Grahan 2024 Horoscope: इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि यानी बुधवार 18 सितंबर को लग रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण लगने की वजह समुद्र मंथन से प्राप्त अमृत के बंटवारे से घटना से जुड़ी है, जब राहु चंद्रमा को ग्रसने (खाने) के लिए आते हैं। इस चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा मेष राशि में विराजमान होंगे, जो सूर्य की उच्च राशि है और इस राशि का स्वामित्व मंगल ग्रह के पास है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। कुछ जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं कुछ व्यक्तियों के लिए यह शुभ सिद्ध हो सकता है। वहीं 3 राशियों के जातकों के लिए यह ग्रहण बेअसर सिद्ध होगा और वे बेहद लाभान्वित होंगे। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---खबर नीचे जारी है---

चंद्र ग्रहण 2024 के नेगेटिव असर से मुक्त राशियां

वृषभ राशि

आपमें आत्मविश्वास बढ़ेगा, सही निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। आमदनी में वृद्धि होने से तनाव और चिंता में कमी आएगी। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का वर्क प्लेस पर मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलने से लाभ के मार्जिन में वृद्धि होगी। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। स्टूडेंट जातकों को अच्छे संस्थानों में एडमिशन मिल सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

चंद्र ग्रहण का नेगेटिव से बचे रहने के कारण आपके स्वभाव और मानसिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। उद्योग-धंधों के काम में तेजी आएगी। आर्थिक सफलता मिलने के योग हैं। खुदरा व्यापारियों को भी लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। मैरिड लाइफ भी सुखमय रहेगा। सिंगल लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलने की संभावना है। आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातक अधिक उत्साहित और सक्रिय महसूस करेंगे। आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा, आय के नए स्रोत मिलेंगे। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे, जो आपकी आमदनी में इजाफा करेगा। व्यापार में विस्तार के लिए यह समय अनुकूल है। स्टूडेंट के करियर में प्रगति होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: अर्जुन की चौथी पत्नी थी एक जलपरी, लेने आई थी जान, दे बैठी दिल…पढ़ें एक लाजवाब लव स्टोरी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 18, 2024 08:05 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola