---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण पर संवरेगी 3 राशि वालों की किस्मत! सूर्य देव की कृपा से आएंगे अच्छे दिन

Chandra Grahan 2023: 29 अक्टूबर, रविवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए अत्यंत फायदेमंद माना जा रहा है। दरअसल चंद्र ग्रहण के बाद से कुछ राशि वालों की जिंदगी में खुशहाली आएगी। क्योंकि चंद्र ग्रहण के बाद नौकरी-व्यापार में उन्नति और आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

---विज्ञापन---

Chandra Grahan 2023: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को लगने जा रहा है। एक महीने में इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण इसकी बार रविवार को लगेगा। जानकारी रहे कि साल का पहला चंद्र ग्रहण मई को लगा था। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण का खास महत्व है। जानकार बताते हैं कि जब भी चंद्र ग्रहण होता है तो उस दौरान ग्रहीय घटना भी होती है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ के तौर पर होता है। ऐसे में 29 अक्टूबर, रविवार के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण 3 राशियों के लिए शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है।

वृषभ राशि

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक वृषभ राशि वालों के लिए 29 अक्टूबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण बेहद लाभदायक साबित होगा। इस दौरान सूर्य देव की कृपा से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। इसके साथ ही करियर के लिहाज से यह चंद्र ग्रहण फायदेमंद माना जा रहा है। चंद्र ग्रहण के बाद से बिजनेस में जबरदस्त उछाल आएगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा। सूर्य ग्रहण के परिणामस्वरूप अच्छे दिन देखने को मिलेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: शनि गोचर से पहले 2 राशि में बना खास संयोग, मेष समेत 5 राशि वालों के हैं अकूत धन लाभ के प्रबल योग!

मिथुन राशि

29 अक्टूबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए भी बहुत अच्छा माना जा रहा है। ज्योतिष के जानकार बता रहे हैं कि चंद्र ग्रहण के बाद मिथुन राशि वालों को सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी। जिसके परिणामस्वरूप नौकरी में पदोन्नति का लाभ मिलेगा। रोजगार करने वालों को चद्र ग्रहण के बाद का समय वरदान के समान साबित होगा। इसके अलावा बिजनेस करने वालों को भी इस दौरान अत्यधिक मुनाफा प्राप्त होगा। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी और फिजूलखर्ची पर लगाम लगा सकते हैं।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, कर्क राशि से संबंधित जातकों के लिए मंगलकारी माना जा रहा है। दरअसल 29 अक्टूबर को लगने वाले चंद्र ग्रणन के बाद का समय फायदेमंद साबित होगा। साथ ही सूर्य देव की कृपा से नौकरी और व्यापार में खास उन्नति होगी। आकस्मिक धन लाभ का योग बनेगा। नौकरी में कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुल मिलाकर चंद्र ग्रहण के बाद का समय कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा कहा जा सकता है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Oct 20, 2023 02:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola