Chandra Grahan 2022: हाल ही में दिवाली पर हुए पूर्ण सूर्य ग्रहण के बाद अब आज चंद्र ग्रहण हो रहा है। यह चंद्र ग्रहण इस वर्ष का अंतिम ग्रहण है, ये ग्रहण आज चंद्रोदय के साथ ही दिखाई देने लगेगा और ग्रहण पूर्ण होने तक दिखाई देगा।
खगोलविदों के अनुसार आज का ग्रहण पूरे देश में दिखाई देगा परन्तु यह कहीं पर पूर्ण और कहीं पर आंशिक रूप से दिखाई देगा। देश के पूर्वी भाग कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची, ईटानगर के आसपास के क्षेत्रों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा जबकि भारत के बाकी हिस्सों में यह आंशिक रूप से दिखाई देगा। जहां कहीं भी ग्रहण पूर्ण दिखाई देगा, वहां पर चन्द्रमा का रंग लाल दिखाई देगा, जबकि देश के शेष हिस्सों में सामान्य ग्रहण ही दिखेगा।
जानिए कब कहां दिखाई देगा Chandra Grahan 2022
वैज्ञानिकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में ग्रहण शाम 5.28 बजे और मुंबई में शाम 6.01 बजे शुरू हो जाएगा। यह ग्रहण शाम 6.19 बजे समाप्त हो जाएगा। इस तरह यह ग्रहण दिल्ली में लगभग 50 मिनट और मुंबई में मात्र 18 मिनट ही दिखाई देगा। इसके बाद उपछाया चंद्र ग्रहण शुरू होगा जो 7.26 बजे तक चलेगा।
अमरीका में खत्म होने के बाद भारत में दिखाई देगा चन्द्र ग्रहण
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमरीका के न्यूयार्क में 8 नवंबर को सुबह का रात्रि में 3.02 बजे ग्रहण शुरू होगा जो 5.16 बजे पूर्ण होगा और सुबह 6.41 बजे समाप्त हो जाएगा। इसके बाद यह ग्रहण भारतीय उपमहाद्वीप में दिखाई देना शुरू होगा।
वैज्ञानिकों के अनुसार एशियाई देशों में दोपहर 1.31 बजे उपछाया चंद्र ग्रहण शुरू होगा इसके बाद दोपहर 3.46 बजे से 5.11 बजे तक चंद्र ग्रहण पूर्ण अवस्था में आ जाएगा। यह ग्रहण शाम 6.19 बजे समाप्त हो जाएगा जबकि उपछाया चंद्र ग्रहण शाम 7.26 बजे समाप्त होगा। इस तरह यह चंद्र ग्रहण पेसिफिक एरिया में 5 घंटे 54 मिनट तक दिखाई देगा और अमरीका में 3 घंटे 39 मिनट दिखाई देगा। परन्तु अलग-अलग शहरों में इसके दिखाई देने की अवधि अलग-अलग होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Ketu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
3 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines