Chandra Gochar 2025: चंद्र देव ने आज 20 जुलाई को प्रात: काल 06 बजकर 11 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर किया है। इससे पहले वो मेष राशि में मौजूद थे। अब 22 जुलाई की सुबह 08 बजकर 14 मिनट तक चंद्र देव वृषभ राशि में रहने वाले हैं। हालांकि इस बीच दो से तीन बार चंद्र का नक्षत्र परिवर्तन होगा। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब भी चंद्र ग्रह का राशि परिवर्तन होता है तो उसके कारण राशियों के जीवन में बदलाव आता है।
जहां कुछ लोगों का मन गलत चीजों की तरफ भागता है तो कई जातक गलत रास्ते को छोड़ सही राह पर चलने लगते हैं। इसके अलावा वो मानसिक रूप से खुश रहते हैं और अपनी मां के साथ ज्यादा समय बिताते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 20 जुलाई 2025 को हुए मन, माता, मानसिक स्थिति, विचार और स्वभाव के दाता चंद्र के गोचर से किन तीन राशिवालों को लाभ होने के योग हैं।
वृषभ राशि
चंद्र देव ने आज काफी दिनों बाद वृषभ राशि में गोचर किया है, जो उनके लिए शुभ है। घर-परिवार में शांति का वातावरण रहने से उम्रदराज जातकों को मानसिक शांति मिलेगी। नई नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। कारोबारियों को कारोबार बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उनकी सेल में बढ़ोतरी होगी। सोना खरीदने के लिए ये समय उपयुक्त है। इसके अलावा सेहत भी इस दौरान सही रहने वाली है।
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: बुलंदियों पर होगा इन 3 राशियों की किस्मत का सितारा, सूर्य ने किया शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर
कर्क राशि
चंद्र की प्रिय राशि कर्क के लिए भी ये गोचर शुभ समाचार लेकर आने वाला है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से घर में शांति का माहौल रहेगा। लंबे समय से नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को जुलाई के खत्म होने से पहले खुशखबरी मिल जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों का परिणाम अच्छा आएगा। नए साझेदारों के जुड़ने से बिजनेस का विस्तार होगा और मुनाफा भी बढ़ेगा।
धनु राशि
चंद्र की कृपा से परिजनों के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे और आपसी तालमेल अच्छा होगा। उच्च अधिकारियों के सहयोग से नौकरी कर रहे जातकों का समय पर टारगेट पूरा हो जाएगा और बॉस उनके काम की सराहना भी करेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों का मनचाही जगह तबादला हो सकता है। उम्रदराज जातकों का मानसिक तनाव कम होगा और जीवन में स्थिरता आएगी।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: 2025 में ये 3 राशियां बन सकती हैं अमीर! बाबा वेंगा ने की भविष्यवाणी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 hr agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
20 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines