हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chandra Gochar: शुक्र की राशि वृषभ में विराजमान चंद्र चमकाएंगे 3 राशियों का भाग्य, बढ़ेगी इनकम

Chandra Gochar 2025: 22 जून को देर रात चंद्र देव ने वृषभ राशि में गोचर किया है, जिसके स्वामी शुक्र देव हैं। वैसे तो ये गोचर अधिकतर राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। लेकिन इससे जिन तीन राशियों को अन्य राशियों की तुलना में अधिक लाभ होने वाला है, उनके बारे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
कम होंगी जीवन की परेशानियां...

Chandra Gochar 2025: चंद्र देव ने 22 जून 2025 को देर रात 11 बजकर 03 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर किया है। इससे पहले चंद्र देव मेष राशि में मौजूद थे। अब 24 जून 2025 को देर रात 11 बजकर 45 मिनट तक चंद्र देव वृषभ राशि में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को सुख, विचार, मन, स्वभाव, मनोबल और मां का कारक माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में चंद्र देव बलवान स्थिति में मौजूद होते हैं, उनका रिश्ता अपनी मां से अच्छा रहता है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और मन स्थिर रहता है। इसके अलावा व्यक्ति को डिप्रेशन और एंग्जायटी होने की संभावना कम हो जाती है।

रविवार को चंद्र ने वृषभ राशि में गोचर किया है, जिसके स्वामी शुक्र देव हैं। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, प्रेम, सुख, कला और समृद्धि का दाता माना गया है। चलिए जानते हैं चंद्र का ये गोचर किन तीन राशिवालों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है।

कर्क राशि

बीते दिनों हुए चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव कर्क राशिवालों के जीवन पर पड़ेगा। ऑफिस में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा, बल्कि काम की तारीफ भी हो सकती है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें कुछ दिनों में सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबारियों को नए स्रोतों से धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक संकट दूर होगा। घर में सुखद माहौल रहेगा। पिछले साल यदि किसी कंपनी में निवेश किया था तो उससे बहुत ज्यादा मुनाफा होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

तुला राशि

कार्यस्थल पर काम का दबाव नहीं रहेगा, बल्कि समय पर टारगेट पूरा हो जाएगा। हाल के दिनों में जिन लोगों का रिश्ता उनके प्यार से तय हुआ है, वो दो से तीन दिन के लिए किसी ठंडी जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होने से दुकानदारों की टेंशन कम होगी। लोन के लिए अप्लाई किया हुआ है तो वो जल्द क्लीयर हो जाएगा। विवाहित जातकों के खर्चों में कमी आने से बचत बढ़ेगी। उम्रदराज जातक दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं तो वहां सेहत का साथ मिलेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि

चंद्र की कृपा से कुंभ राशिवालों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। इस साल जिन लोगों की शादी होने वाली है, वो अपने होने वाले जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। नौकरी कर रहे जातक अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखेंगे, जो अच्छा रहेगा। सोच-समझकर किए गए निवेश से कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा। दुकानदार समय पर लोन चुका देंगे, जिससे उनकी एक बड़ी टेंशन कम होगी। इसके अलावा खराब सेहत में सुधार होने के भी योग हैं।

ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: चंद्रमा की राशि कर्क में बुध ने किया गोचर, इन 3 राशियों का धन से भरेगा घर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola