Chandra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को खास स्थान प्राप्त है, जिसे मानसिक स्थिति, मनोबल, सुख-शांति और मन का कारक ग्रह माना जाता है। चंद्र देव करीब सवा दो दिन बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसके कारण समय-समय पर 12 राशियों के जातकों के जीवन में इस गोचर के कारण बदलाव आता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, 9 नवंबर 2024 को देर रात 11 बजकर 27 मिनट पर चंद्र देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जहां पर वह 12 नवंबर 2024 को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक विराजमान रहेंगे। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए चंद्र का ये गोचर शुभ रहेगा।
मेष राशि
कुंभ राशि में चंद्र देव का गोचर करना मेष राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। छात्रों को एग्जाम में अच्छे नंबर आएंगे, जिसके बाद पिता जी से मनचाहा उपहार भी मिल सकता है। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें पुराने निवेश से अच्छा धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा ऑफिस में भी वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आय के स्रोतों में इजाफा होगा, जिसके कारण आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar: 11 नवंबर के बाद इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू, बुध गोचर रहेगा शुभ!
तुला राशि
आज से आने वाले कुछ दिन तुला राशि के लोगों के हित में रहेंगे। पुराने निवेश से कारोबारियों और दुकानदारों को अच्छा-खासा फायदा होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेसमैन की नई डील पूरी होगी, जिससे मुनाफा बढ़ेगा। जॉब कर रहे जातकों को प्रमोशन का शुभ समाचार जल्द मिल सकता है। स्टूडेंट जातकों को एग्जाम में मनचाही सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि
मन के कारक ग्रह का गोचर करना कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। प्रमोशन का शुभ समाचार मिलेगा। इसके अलावा सैलरी भी बढ़ सकती है। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उनके सेल में इजाफा होगा। साथ ही मुनाफा भी बढ़ेगा। बिजनेसमैन के काम में तेजी आएगी। लव लाइफ में खुशियां बरकरार रहेंगी।
ये भी पढ़ें- Yamraj Temple: इस मंदिर में बहन-भाई साथ में जरूर करें दर्शन, यमराज-यमुना जी की कृपा से बढ़ेगा प्रेम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines