Chandra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को विशेष स्थान प्राप्त है, जो मन, मस्तिष्क, माता, बुद्धिमत्ता, भावना और स्वभाव के कारक ग्रह भी हैं। जब-जब चंद्र का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसका सीधा असर व्यक्ति के इन पहलुओं पर पड़ता है। इसके अलावा धन-संपत्ति, आर्थिक स्थिति, करियर और सेहत आदि में भी गिरावट व बढ़ोतरी देखने को मिलती है।
वैदिक पंचांग के मुताबिक, आज यानी 23 नवंबर 2024 को शाम बाद 7 बजकर 27 मिनट पर चंद्र देव मघा नक्षत्र में से निकलकर पूर्वा फाल्गुनी में गोचर करेंगे। शुक्र देव को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जो प्रेम, धन, आकर्षण और सुंदरता के दाता हैं। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में चंद्र देव 24 नवम्बर 2024, दिन रविवार को देर रात 10 बजकर 16 मिनट तक मौजूद रहेंगे। चलिए जानते हैं इस बार चंद्र का गोचर करना किन-किन राशियों के जातकों के लिए लकी रहने वाला है।
इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा चंद्र गोचर
मेष राशि
जॉब कर रहे जातकों की नेतृत्व क्षमता में इजाफा होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। छात्र वर्ग के दिमाग में करियर को लेकर चल रही उथल-पुथल शांत होगी, जिसके बाद वो खुद को मानसिक रूप से शांत और स्थिर महसूस करेंगे। दुकानदारों की आय में अच्छी-खासी वृद्धि होने की संभावना है। व्यापारिक यात्राएं मेष राशि के जातकों के हित में रहेंगी। जीवनसाथी संग चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
तुला राशि
करियर में नई ऊंचाइयां छूने की संभावना है। व्यापारिक साझेदारी तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। इनकम में वृद्धि होगी। दुकानदारों को किसी अन्य स्रोत से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेसमैन के अटके काम जल्द पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी संग संबंध मधुर होंगे। उम्रदराज जातकों को सर्दी-जुकाम आदि समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा सेहत में भी सुधार होने की संभावना है।
कुंभ राशि
चंद्र का नक्षत्र परिवर्तन करना कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। लंबे समय से किसी के पास पैसे अटके हैं, तो नवंबर माह खत्म होने से पहले दुकानदारों को वो वापस मिल सकते हैं। कारोबारियों के रुके हुए काम आने वाले कुछ दिनों में पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। नौकरीपेशा जातकों की मनचाही कंपनी में जॉब लग सकती है। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें साथी के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Video: शुक्र-चंद्र की कृपा से 3 राशियों की सेहत में होगा सुधार, उधार दिया पैसा भी मिलेगा वापस!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines