Chandra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों का खास महत्व है, जिनमें से एक हैं चंद्र देव। चंद्र देव को मन, माता, बुद्धिमता, मस्तिष्क और स्वभाव का कारक ग्रह माना जाता है। इसके अलावा ये ग्रह मनुष्य की भावनाओं पर भी नियंत्रण करता है। माना जाता है कि जब-जब चंद्र का गोचर होता है, तो उसके कारण 12 राशियों के जातकों के जीवन में परिवर्तन आता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले आज यानी 14 नवंबर 2024 को सुबह 3 बजकर 10 मिनट पर चंद्र देव ने मेष राशि में गोचर कर लिया है। जहां पर वह 16 नवंबर 2024 को सुबह 3 बजकर 16 मिनट तक मौजूद रहेंगे। चलिए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा से पहले चंद्र देव का गोचर करना किन-किन राशियों के जातकों के लिए अच्छा रहेगा।
चंद्र गोचर का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
चंद्र देव का मेष राशि में गोचर करना मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। छात्र वर्ग का आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे वो सामने वाले व्यक्ति के सामने अपनी बातों को अच्छे से व्यक्त कर पाएंगे। जॉब कर रहे जातकों को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। इसी के साथ प्रमोशन का शुभ समाचार भी मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होने से व्यापारियों की इनकम बढ़ने की संभावना है। कानूनी मामलों में बिजनेसमैन को सफलता मिल सकती है, जिससे उन्हें मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Rahu Transit 2024: राहु से इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, करियर और धन-संपत्ति में आ सकती है गिरावट!
तुला राशि
आज से आने वाले कुछ दिनों तक तुला राशि के जातकों के ऊपर चंद्र देव मेहरबान रहेंगे। नवग्रह की विशेष कृपा से इस राशि के लोगों के अटके काम पूरे हो सकते हैं। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कानूनी मामलों से दुकानदारों को छुटकारा मिल सकता है। बिजनेस में निवेश करना इस राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। माता-पिता के खराब स्वास्थ्य में सुधार होगा। शादीशुदा जातकों के जीवन में शांति बनी रहेगी।
कुंभ राशि
मन के कारक ग्रह चंद्र का गोचर करना कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। बिजनेसमैन की अटकी हुई डील पूरी हो सकती है, जिससे भविष्य में अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। दुकानदारों की सेल में इजाफा होगा, जिससे मुनाफा भी बढ़ेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए भी आने वाला समय अनुकूल रहेगा। संपत्ति खरीदने का योग बन रहा है। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनकी लव लाइफ में सुख-शांति बनी रहेगी। 50 से ज्यादा उम्र वाले जातकों की सेहत में सुधार होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Venus Transit 2024: 18 नवंबर से बुलंद होगा 3 राशियों की किस्मत का सितारा, अपने नक्षत्र में गोचर करेंगे शुक्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines