Chandra Gochar 2024: मन के कारक ग्रह चंद्र देव ज्योतिष शास्त्र में अहम स्थान रखते हैं। नवग्रहों में चंद्र एक ऐसा ग्रह है, जो सबसे जल्दी राशि परिवर्तन करते हैं। चंद्र देव मात्र सवा दो दिन के लिए ही किसी राशि में विराजमान रहते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 12 नवंबर 2024 को प्रात: काल 2 बजकर 21 मिनट पर चंद्र मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि में चंद्र देव 14 नवंबर 2024 को सुबह 3 बजकर 10 मिनट तक मौजूद रहेंगे। 14 नवंबर को चंद्र देव मीन राशि में से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं इस बार चंद्र देव का मीन राशि में गोचर करना किन-किन राशियों के जातकों के लिए शुभ रहेगा।
चंद्र गोचर का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
इस राशि के जातकों के ऊपर चंद्र गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। छात्र वर्ग सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, तो करियर में ऊंचा मुकाम मिलना तय है। नौकरीपेशा जातक समय पर ऑफिस का काम खत्म कर लेंगे, जिसके बाद परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। घरवालों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान भी बन सकता है। नए ऑर्डर मिलने से दुकानदारों के काम में एक बार फिर वृद्धि होगी। अगले माह तक मुनाफा डबल भी हो सकता है। सिर दर्द से जुड़ी समस्या से मेष राशि के जातकों को मुक्ति मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2024: राहु-केतु के चाल परिवर्तन से चमकी 3 राशियों की किस्मत, दूर हो जाएंगे हर संकट!
सिंह राशि
मेष राशि के अलावा सिंह राशि के लोगों के लिए भी मन के कारक ग्रह चंद्र का गोचर करना शुभ रहेगा। कारोबार में आ रही चुनौतियों का हल समय पर निकल जाएगा, जिसके कारण कारोबारियों को मानसिक शांति का अहसास होगा। इसके अलावा इस बार नए ऑर्डर से भी अच्छा-खासा मुनाफा होने की संभावना है। प्रमोशन या वेतन वृद्धि का शुभ समाचार आने वाले कुछ दिनों में जॉब कर रहे जातकों को मिल सकता है। परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक स्थल पर दोस्तों के साथ जाने का प्लान बन सकता है।
कुंभ राशि
यदि आपकी राशि कुंभ है, तो आने वाले कुछ दिन आपके हित में रहेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे हो जाएंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेसमैन का कोर्ट में यदि कोई केस चल रहा है, तो उसमें भी सफलता मिलने की संभावना है। जिन लोगों की दुकान है या जो लोग जॉब करते हैं, उन्हें धन लाभ होने की संभावना है। अच्छा-खासा लाभ होने के कारण कुंभ राशि के जातक इस माह वाहन भी खरीद सकते हैं। छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। 50 से ज्यादा उम्र वाले जातकों का स्वास्थ्य इस हफ्ते अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2024: इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा बुध गोचर, आमदनी बढ़ने के साथ सेहत में होगा सुधार!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
23 hrs agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
4 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
8 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines