Chandra Gochar: चंद्र गोचर से बदला इन 3 राशियों का भाग्य; बढ़ेगी इनकम, मिलेगी सफलता!

Chandra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब-जब चंद्र देव गोचर करते हैं, तो उसके कारण 12 राशियों के जीवन में बदलाव आता है। चलिए जानते हैं आज किस समय चंद्र देव ने गोचर किया है, जिसके कारण 12 राशियों के जीवन में बदलाव आने की संभावना है।

Chandra Gochar 2024 Luck of 3 zodiac signs will shine due to Moon transit Navpancham Yog is being formed on 25th November

चंद्र राशि परिवर्तन 2024

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्र गोचर का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

इस राशि के जातकों के ऊपर चंद्र गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। छात्र वर्ग सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, तो करियर में ऊंचा मुकाम मिलना तय है। नौकरीपेशा जातक समय पर ऑफिस का काम खत्म कर लेंगे, जिसके बाद परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। घरवालों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान भी बन सकता है। नए ऑर्डर मिलने से दुकानदारों के काम में एक बार फिर वृद्धि होगी। अगले माह तक मुनाफा डबल भी हो सकता है। सिर दर्द से जुड़ी समस्या से मेष राशि के जातकों को मुक्ति मिलने की संभावना है।

सिंह राशि

मेष राशि के अलावा सिंह राशि के लोगों के लिए भी मन के कारक ग्रह चंद्र का गोचर करना शुभ रहेगा। कारोबार में आ रही चुनौतियों का हल समय पर निकल जाएगा, जिसके कारण कारोबारियों को मानसिक शांति का अहसास होगा। इसके अलावा इस बार नए ऑर्डर से भी अच्छा-खासा मुनाफा होने की संभावना है। प्रमोशन या वेतन वृद्धि का शुभ समाचार आने वाले कुछ दिनों में जॉब कर रहे जातकों को मिल सकता है। परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक स्थल पर दोस्तों के साथ जाने का प्लान बन सकता है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

यदि आपकी राशि कुंभ है, तो आने वाले कुछ दिन आपके हित में रहेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे हो जाएंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेसमैन का कोर्ट में यदि कोई केस चल रहा है, तो उसमें भी सफलता मिलने की संभावना है। जिन लोगों की दुकान है या जो लोग जॉब करते हैं, उन्हें धन लाभ होने की संभावना है। अच्छा-खासा लाभ होने के कारण कुंभ राशि के जातक इस माह वाहन भी खरीद सकते हैं। छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। 50 से ज्यादा उम्र वाले जातकों का स्वास्थ्य इस हफ्ते अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ