Moon Transit 2024: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा यानी चंद्र देव को एक विशेष स्थान प्राप्त है, जिसे मन और माता का कारक ग्रह माना गया है। चंद्रमा कर्क राशि के स्वामी हैं, जो करीब 54 घंटे यानी सवा दो दिन तक प्रत्येक राशि में विराजमान रहते हैं। हालांकि इस बीच एक से दो बार चंद्र देव नक्षत्र परिवर्तन जरूर करते हैं। जितना गहरा प्रभाव चंद्र के राशि परिवर्तन का 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। उतना ही असर चंद्र के नक्षत्र परिवर्तन का आमजन के जीवन पर देखने को मिलता है।
वैदिक पंचांग के मुताबिक, बीते दिनों 1 दिसंबर 2024 को दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर मन के कारक ग्रह चंद्र ने ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर कर लिया है, जिसके स्वामी बुध देव हैं। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के ऊपर चंद्र के इस गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा।
इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा चंद्र गोचर
वृषभ राशि
दिसंबर का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए यादगार रहने वाला है। चंद्र देव की विशेष कृपा से दुकानदारों के अटके हुए काम जल्द पूरे हो जाएंगे। जो लोग जॉब कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं, उन्हें धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। हेल्थ और मीडिया से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे जातकों को करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। उम्रदराज जातकों को आंखों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Monthly Horoscope 2024: निवेश के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर माह? जानें मासिक राशिफल
सिंह राशि
जिन लोगों की शादी हो चुकी है और जो जातक रिलेशनशिप में हैं, उनकी लव लाइफ में खुशियां बरकरार रहेंगी। चंद्र देव की विशेष कृपा से सिंह राशि के जातकों के लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ उनका बॉस ऑफिस के अन्य सहकर्मियों के सामने कर सकता है। कार खरीदने का सपना दुकानदारों का इस माह पूरा हो सकता है। शादीशुदा जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। अविवाहित लोगों का रिश्ता साल 2024 खत्म होने से पहले तय हो सकता है।
कुंभ राशि
अचानक धन लाभ होने से कुंभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। पुराने निवेश से दुकानदारों को मोटा मुनाफा हो सकता है। सैलरी के अलावा किसी अन्य स्रोत से जॉब कर रहे जातकों को धन की प्राप्ति हो सकती है। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ अविवाहित जातकों का कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। विवाहित जोड़ों के प्रेम संबंध में मजबूती आएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। 30 से ज्यादा उम्र के जातकों की सेहत आने वाले कुछ दिनों तक अच्छी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Video: शनि-केतु गोचर से बढ़ेगी इस राशि के लोगों की टेंशन, ऑफिस पॉलिटिक्स से जीना होगा मुहाल!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
7 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines