Chandra Gochar 2025: मंगल की राशि में चंद्र गोचर से 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, घर-संपत्ति से लेकर धन वृद्धि के योग!

Chandra Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल की राशि में चंद्र गोचर करेंगे जिससे 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं वो 3 खुशकिस्मत राशियां कौन सी हैं जिन्हें चंद्र के राशि परिवर्तन से लाभ हो सकता है।

Chandra Gochar 2025

चंद्र गोचर 2025

Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मन का कारक ग्रह चंद्र सबसे तेजी से राशि परिवर्तन करता है। एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश के लिए सवा दो दिनों का ही समय लेते हैं। जबकि, नक्षत्र परिवर्तन के लिए चंद्र ग्रह सिर्फ 1 दिन का समय लेते हैं। चंद्र ग्रह को तेजी से राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिए जाना जाता है। नवग्रहों के सेनापति मंगल की राशि में चंद्र ग्रह प्रवेश करने वाले हैं जिससे 3 राशियों को लाभ ही लाभ होने वाला है।

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार 23 जनवरी 2025, बृहस्पतिवार को रात 10 बजकर 32 मिनट पर चंद्र गोचर करेंगे। मंगल की राशि वृश्चिक में चंद्र ग्रह द्वारा प्रवेश किया जाएगा। ऐसे में किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

चंद्र ग्रह द्वारा वृश्चिक राशि में प्रवेश किया जाएगा, जिसका असर मेष राशि के लोगों पर शुभ प्रभावों के साथ रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। उन्नति की ओर कदम बढ़ाएंगे। धन वृद्धि के योग बनेंगे। मन में उत्साह रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। रचनात्मक कार्यों में खास रुचि रखेंगे। बिना वजह की चीजों से जितना दूर रहेंगे, उतना आपके लिए सही रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। जिस काम को कर रहे हैं मन लगाकर करें, सफलता जरूर मिल सकेगी।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए समय लाभकारी रहेगा। सामाजिक कार्यों में खास रुचि बढ़ेगी, जिस काम को लंबे समय नहीं कर पा रहे हैं वो पूरा होगा। धर्म कर्म में खास मन लगेगा। संबंध में मधुरता और रिश्ते मजबूत होंगे। कहीं जाने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगा। प्रमोशन की बात चल सकती है। चंद्र देव की खास मेहरबानी रहेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ