हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chandra Gochar 2025: आज सुबह चंद्र ने रखा सिंह राशि में कदम, इन 3 राशियों का मालामाल होना तय

Chandra Gochar 2025: चंद्र देव ने आज सुबह कर्क से निकलकर सिंह राशि में गोचर कर लिया है, जहां पर वह करीब दो दिन तक रहेंगे। वैसे तो चंद्र के इस गोचर का सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों को विशेष लाभ होने के योग हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Chandra Gochar 2025: आज 29 जून को प्रात: काल 06 बजकर 33 मिनट पर चंद्र देव ने सिंह राशि में गोचर किया है। सिंह राशि में गोचर करने से पहले वह कर्क राशि में मौजूद थे। हालांकि अब 01 जुलाई 2025 तक चंद्र देव सिंह राशि में ही रहेंगे। इस दिन वह दोपहर 03 बजकर 23 मिनट पर सिंह से निकलकर कन्या में गोचर करेंगे। ग्रहों के राजा सूर्य को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है, जो शक्ति, आत्मा, मान-सम्मान, पिता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के प्रतीक हैं।

राशि चक्र में सिंह को 5वां स्थान प्राप्त है, जिसका प्रतीक शेर है। जबकि चंद्र ग्रह का संबंध 12 राशियों की मानसिक स्थिति, मन, माता से रिश्ता और सुख से है। जिन जातकों के ऊपर चंद्र देव मेहरबान होते हैं, उन्हें जीवन में छोटे-से-छोटा सुख मिलता है।

चंद्र गोचर का राशियों पर प्रभाव

सिंह राशि

चंद्र के इस गोचर का सिंह राशिवालों के जीवन के हर पहलू पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर स्पष्ट होंगे और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। कारोबारियों को कारोबार बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे, जिसका असर मुनाफे पर भी पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों के काम और पर्सनल लाइफ में संतुलन बना रहेगा। किसी ठंडी जगह पर घरवालों के साथ घूमने जाएंगे, जिससे काम की टेंशन से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

मकर राशि

चंद्र देव की कृपा से उम्रदराज जातकों की सेहत में सुधार होगा। पुराने दोस्तों से मिलकर युवाओं को अच्छा लगेगा। नौकरीपेशा जातकों का को-वर्कर्स से कनेक्शन मजबूत होगा। ऑफिस में मन लगाकर काम करेंगे, जिससे समय पर टारगेट पूरा हो जाएगा। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उनका मुनाफा बढ़ेगा। नई प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए यह समय उपयुक्त है। घरवालों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

वैसे तो इस समय कुंभ राशिवालों पर शनि गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ रहा है, लेकिन चंद्र गोचर के शुभ प्रभाव के कारण उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस में रिस्क लेने के लिए यह समय सही है। लेकिन सोच-समझकर और डबल चेक करने के बाद ही कोई फैसला लें। जिन लोगों की पर्सनल लाइफ में सब कुछ सही नहीं चल रहा है, उन्हें अपनी परेशानियों का समाधान मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Numerology: मूलांक 1 की चार तारीखों पर जन्मे लोगों में भी होता है अंतर, पड़ता है सूर्य के अलावा चंद्र-मंगल और शनि का प्रभाव

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola