Chandra Gochar 2025: कुंभ समेत 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, शुक्र के नक्षत्र रोहिणी में चंद्र ने रखा कदम

Chandra Gochar: चंद्र देव ने बीते दिनों वृषभ राशि में रहते हुए रोहिणी नक्षत्र में गोचर किया है, जिसके स्वामी शुक्र देव हैं। वैसे तो इस गोचर का मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ेगा, लेकिन जिन तीन राशियों का खास लाभ होने वाला है, उनके बारे में हम बताने जा रहे हैं।

Chandra Gochar 2024

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Chandra Gochar Effect Rashifal: चंद्र एक शुभ ग्रह है, जिसे सुख, माता, मनोबल, विचार, स्वभाव और मां का दाता माना जाता है। एक तय समय में चंद्र देव राशि गोचर करने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका गहरा प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ता है। द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस समय चंद्र देव वृषभ राशि में मौजूद हैं, जहां पर वह 24 जून 2025 को देर रात 11 बजकर 45 मिनट तक रहेंगे। इस बीच 23 जून 2025 को दोपहर 03 बजकर 16 मिनट पर चंद्र देव ने कृत्तिका नक्षत्र से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में गोचर (प्रवेश) किया है।

बीते दिनों हुए चंद्र गोचर का वैसे तो 12 राशियों के ऊपर गहरा प्रभाव पड़ेगा। लेकिन तीन राशिवालों को विशेष लाभ होने के योग हैं। चलिए अब जानते हैं चंद्र के इस गोचर से कुंभ के अलावा और किन दो राशिवालों को लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

चंद्र देव ने वृषभ राशि में रहते हुए शुक्र के नक्षत्र रोहिणी में गोचर किया है। ऐसे में इस गोचर का शुभ प्रभाव वृषभ राशिवालों के ऊपर सबसे पहले और ज्यादा पड़ेगा। नौकरी कर रहे जातकों के पद में अचानक बढ़ोतरी होगी। निवेश और बिजनेस विस्तार के लिए शुभ समय है। नए सौदे लाभकारी रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। युवाओं को मानसिक शांति मिलेगी और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा।

  • उपाय- गरीबों की आर्थिक रूप से सहायता करें। साथ ही चंद्र देव को दूध-चावल से बनी खीर का भोग लगाना शुभ रहेगा।
  • लकी दिन- रविवार

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

कुंभ राशि

चंद्र की कृपा से कुंभ राशिवालों को लाभ होने के प्रबल योग हैं। एक तरफ जहां करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, वहीं दूसरी तरफ घर में खुशियों का वास होगा। घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है, तो उसके लिए शादी का रिश्ता आएगा। दुकानदार और कारोबारियों को किसी नई साझेदारी से अप्रत्याशित लाभ होगा। साथ ही यात्रा करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
  • उपाय- हरे चने का दान करें और घर में तुलसी का पौधा लगाएं। साथ ही गौ माता की सेवा करना शुभ रहेगा।
  • लकी दिन- बुधवार

मीन राशि

वृषभ और कुंभ के अलावा मीन राशिवालों को भी इस बार चंद्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। यदि आप नौकरी कर रहे हैं, तो सैलरी इन्क्रीमेंट के योग हैं। बिजनेसमैन को पुराने निवेश से लाभ होना शुरू होगा, जिससे लोन की टेंशन कम होगी। विवाहित जातकों को पारिवारिक सहयोग मिलेगा और घर में खुशियां बढ़ेंगी। उम्रदराज जातकों को सेहत का साथ मिलेगा, जिसके बाद वो लंबी यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

  • उपाय- विष्णु जी को पीले रंग के फूल अर्पित करें और गरीबों की आर्थिक रूप से मदद करें।
  • लकी दिन- सोमवार

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: कामकाज-रिश्तों और सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ