हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chandra Gochar 2025: चंद्रमा ने किया अपने ही नक्षत्र 'हस्त' में गोचर, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

बीते दिनों देर रात चंद्रमा ने अपने ही नक्षत्र ‘हस्त’ में गोचर किया है, जिसका प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के मन, विचार, माता से रिश्ते और भौतिक सुख आदि पर पड़ेगा। आइए जानते हैं चंद्र की कृपा से किन तीन राशिवालों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है।

विज्ञापन
चंद्र की कृपा से होगा लाभ ही लाभ...

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को जहां ग्रहों का राजा कहा जाता है, वहीं चंद्रमा को ग्रहों की रानी माना जाता है। चंद्रमा एक ऐसा ग्रह है, जो मात्र एक दिन के लिए ही किसी नक्षत्र में रहता है। बीते दिनों 8 मई 2025 को देर रात 9 बजकर 6 मिनट पर चंद्रमा ने हस्त नक्षत्र में गोचर किया है। इससे पहले वो उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में मौजूद थे।

चंद्रमा ही हस्त नक्षत्र के स्वामी हैं, जो मन, मनोबल, सुख और माता का प्रतिनिधित्व करते हैं। हस्त को कन्या राशि का नक्षत्र भी माना जाता है, जिसके स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं। चलिए जानते हैं 8 मई 2025 को अपने ही नक्षत्र हस्त में गोचर करने से किन तीन राशिवालों को चंद्र की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की लव लाइफ पर सबसे पहले चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। यदि आपका अपने जीवनसाथी व होने वाले जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत नहीं है तो संबंधों में सुधार होने की संभावना है। जो लोग क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके काम को समाज में नई पहचान मिलेगी। माता के साथ वक्त बिताएंगे, जिससे सुखद अहसास होगा। उम्रदराज जातकों की एनर्जी बूस्ट होगी और वो सेहतमंद महसूस करेंगे।

विज्ञापन
  • उपाय- सफेद रंग के कपड़े धारण करें और नियमित रूप से चंद्र देव की पूजा करें।

ये भी पढ़ें- Video: 31 मई तक शुक्र गोचर से इस राशि के लोगों को होगा लाभ, हर काम में मिल सकती है सफलता

कर्क राशि

कर्क को चंद्र की प्रिय राशि माना जाता है। इस बार भी चंद्र गोचर से कर्क राशिवालों को सबसे पहले लाभ होने की संभावना अधिक है। नौकरीपेशा जातक यदि किसी नए प्रॉजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसमें सक्सेस मिलने के चांस हैं। इसके अलावा सिंगल लोगों की लाइफ में किसी स्पेशल व्यक्ति के आने के चांस हैं। शादीशुदा लोग जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे, जिससे मूड बढ़िया रहेगा। छात्रों का पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा।

विज्ञापन
  • उपाय- रोजाना चंद्र देव की उपासना करें और हाथ में चांदी का कड़ा पहनें।

तुला राशि

चंद्र का अपने ही नक्षत्र ‘हस्त’ में गोचर करना तुला राशिवालों के लिए बढ़िया रहने वाला है। पिछले कुछ समय से जिन लोगों की सेहत सही नहीं है, उन्हें चंद्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। उम्मीद है कि थकान दूर होगी और आप सेहतमंद महसूस करेंगे। आर्थिक संकट से मुक्ति मिलने से मानसिक शांति का अहसास होगा। संपत्ति की कोई डील अटकी है तो वो पूरी होगी। जल्द आपके घर में कार आ सकती है। रिश्तेदारों से चल रहा विवाद खत्म होगा।

  • उपाय- चंद्र देव की उपासना करने के बाद सफेद रंग की वस्त्रों का दान करें।

ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: वृषभ संक्रांति से पहले गुरु चमकाएंगे इन 3 राशियों का भाग्य, दूर हो सकती है पैसों की कमी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola