Chandra Gochar 2025: सावन माह की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है, जिस दिन देवों के देव महादेव और प्रकृति की पूजा की जाती है। साथ ही पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजन किया जाता है। आज 24 जुलाई को हरियाली अमावस्या है। हालांकि गुरुवार का दिन ज्योतिष दृष्टि से भी खास है क्योंकि आज माता, मन, विचार और मानसिक स्थिति के दाता चंद्र ग्रह का राशि गोचर हो रहा है।
आज 24 जुलाई 2025, वार गुरुवार को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर चंद्र देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस समय चंद्र देव मिथुन राशि में मौजूद हैं। अब 26 जुलाई 2025 की दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक चंद्र देव कर्क राशि में रहेंगे। चलिए जानते हैं आज हरियाली अमावस्या पर होने वाले चंद्र के राशि परिवर्तन से किन-किन राशियों के लोगों को लाभ होने की संभावना अधिक है।
मिथुन राशि
चंद्र देव आज मिथुन से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे, जो कि आपके लिए शुभ है। नवविवाहित जोड़ों को संतान सुख मिल सकता है। बॉस द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने के कारण नौकरीपेशा जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेसमैन को नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। जो छात्र आगे की पढ़ाई के लिए घर से दूर जाना चाहते हैं लेकिन घरवाले नहीं मान रहे हैं, उम्मीद है कि अब आपके माता-पिता आपको दूर भेजने के लिए मान जाएंगे।
- उपाय- पितरों को खुश करने के लिए पूजा करें और अन्न का दान करें।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: रुद्राभिषेक के लिए कौन-कौन सी तिथियां हैं शुभ-अशुभ? पंडित सुरेश पांडेय से जानें
कर्क राशि
चंद्र का आज हरियाली अमावस्या पर होने वाला गोचर कर्क राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। लवर्स के आने वाले दिन कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहने वाले हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और एग्जाम में पहले से अच्छे नंबर आएंगे। छोटे-छोटे निवेश से लाभ मिलना शुरू होगा, जिस कारण आर्थिक संकट दूर होगा। उम्रदराज जातकों को पुराने रोगों के दर्द से काफी राहत मिलेगी। जो लोग जॉब बदलना चाहते हैं, उन्हें जल्द अच्छा मौका मिलेगा।
- उपाय- शाम के समय तिल का दान करें और गरीबों की आर्थिक रूप से सहायता करें।
सिंह राशि
मिथुन और कर्क के साथ-साथ सिंह राशि के जातकों को भी चंद्र की बदली चाल से हरियाली अमावस्या पर लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ने से युवाओं को मानसिक शांति मिलेगी। विवाहित जातकों को अपने प्रेम संबंध में सुधार देखने को मिलेगा। कारोबारियों के कारोबार में स्थिरता आएगी। जो लोग लंबे समय से किराए के मकान में रह रहे हैं, उनका खुद के घर का सपना किसी दोस्त की मदद से पूरा हो सकता है।
- उपाय- पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: अगस्त में 3 बार बदलेगी सूर्य की चाल, जानें किन 3 राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines