ज्येष्ठ माह में आने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है, जिस दिन भगवान हनुमान की पूजा करना शुभ रहता है। मान्यता है कि जिन लोगों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है, उनके ऊपर भय, क्रोध, लालच और नकारात्मक ऊर्जा हावी नहीं होती है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज यानी 20 मई 2025 को दूसरा बड़ा मंगल है। साथ ही चंद्र का गोचर हुआ है।
आज सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर चंद्र देव ने मकर में से निकलकर कुंभ राशि में गोचर किया है। करीब दो दिन तक चंद्र देव कुंभ राशि में ही रहेंगे। आइए जानते हैं इस बार दूसरा बड़ा मंगल का पर्व किन-किन राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। राशिफल के साथ-साथ आपको प्रत्येक राशि के उपाय और लकी रंग के बारे में भी पता चलेगा।
मेष राशि
मेष को हनुमान जी की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है, जिसके जातकों के ऊपर बजरंगबली की विशेष कृपा रहती है। उम्मीद है कि आज मेष राशिवालों को चंद्र के साथ-साथ हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। युवाओं की माता से बोलचाल बंद है तो बातचीत एक बार फिर शुरू हो जाएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए किसी दोस्त के घर से शादी का रिश्ता आ सकता है। दुकानदारों को पुराने निवेश से लाभ होगा, जिसके बाद वो कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं। इसके अलावा सेहत में भी गिरावट आने की संभावना नहीं है।
- उपाय- शाम के समय हनुमान जी के सामने घी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- लकी रंग- लाल
ये भी पढ़ें- Video: 18 अक्टूबर से पहले इस राशि के लोगों को मिल सकती है कर्ज से मुक्ति, गुरु की रहेगी असीम कृपा
सिंह राशि
दूसरा बड़ा मंगल का पर्व सिंह राशिवालों के लिए बढ़िया रहने वाला है। कोई आपके पैसे वापस नहीं कर रहा है तो आज उनसे बात करें। अटका हुआ धन मिल जाएगा। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, वो अपने साथी के साथ खुशी के पल साझा करेंगे। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और अपने रिश्ते को लेकर आप सजग होंगे। उम्रदराज जातक बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे और उनकी सेहत में भी सुधार होगा।
- उपाय- गरीबों को किसी मिठाई का दान करें।
- लकी रंग- नारंगी
कुंभ राशि
चंद्र का ये गोचर कुंभ में हुआ है और ये राशि हनुमान जी की भी प्रिय राशियों में से एक है। इसलिए आज का दिन कुंभ राशिवालों के लिए हर दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में यदि आपका किसी कलीग से मन-मुटाव चल रहा है तो वो सुलझ जाएगा। कारोबारियों को विदेशी संपर्कों से लाभ होगा। छात्र दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे, जिसके कारण दिन यादगार रहेगा।
- उपाय- राम जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- लकी रंग- पीला
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: 6 जुलाई को गुरु के नक्षत्र में गोचर करेंगे सूर्य, जानें किन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines