इन 5 राशियों के अच्छे दिन स्टार्ट, चंद्रमा हो गए उदय

Chandra Gochar 2025: 26 जून की रात 8 बजकर 37 पर मिथुन राशि में चंद्रमा उदय हो गए हैं। चंद्रमा के उदय होने से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। इन राशि वालों को हर तरफ से लाभ देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए चंद्रमा का उदय होना शुभ रहेगा।

Chandra Gochar 2025

चंद्रमा का मिथुन में उदय credit- freepik

Chandra Gochar 2025: 26 जून 2025 की रात 8:37 बजे चंद्रमा मिथुन राशि में उदय होंगे। वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, फीलिंग्स और इमोशन्स, सेंसटिविटी का कारक माना जाता है। वहीं, मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। बुध बुद्धि, संचार के कारक हैं। मिथुन राशि में चंद्रमा 24 जून को गोचर कर गए थे, अब वे इसी राशि में उदय हो रहे हैं। चंद्रमा का उदय होना कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा।

विज्ञापन

इस दौरान लोग नए विचारों, संवाद और रचनात्मक कार्यों की ओर आकर्षित होंगे। चंद्रमा की यह स्थिति इमोशनल बैलेंस और क्विक डिसीजन लेने की पावर को बढ़ाती है। हालांकि, मिथुन की अस्थिर प्रकृति के कारण कुछ राशियों को मानसिक अस्थिरता या जल्दबाजी से बचना होगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए चंद्रमा का उदय होना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए चंद्रमा का उदय होना सेल्फ कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन स्किल को बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और संचार से संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लव लाइफ में रोमांस और इमोशनल अटैचमेंट बढ़ेगा। सोशल एक्टिविटीज में भाग लेने और न्यू रिलेशनशिप बनाने के अवसर मिलेंगे। हालांकि, वाणी में संयम बरतना जरूरी है, क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं।

उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और हरे रंग का वस्त्र पहनें।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि वालों को चंद्रमा के उदय से विदेश यात्रा, शिक्षा या धार्मिक गतिविधियों से लाभ मिलेगा। वर्कप्लेस में कलीग्स की हेल्प मिलेगी। फाइनेंशिल कंडीशन सुधरेगी। इसके साथ ही नए प्रोजेक्ट्स को शुरू करने और लॉन्गटर्म गोल्स पर ध्यान देने के लिए समय अनुकूल है। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से मानसिक सुख मिलेगा।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले रंग की वस्तुओं का दान करें।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा का उदय साहस, संचार और छोटी यात्राओं के लिए शुभ है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आपकी बातें दूसरों को प्रभावित करेंगी। भाई-बहनों या मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। व्यापार में लाभ और नई डील्स के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल चंदन का तिलक लगाएं।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए चंद्रमा का उदय होना करियर में प्रगति और सामाजिक सम्मान दिलाएगा। जॉब करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों के लिए यह समय नई योजनाओं को लागू करने और लाभ कमाने का है। परिवार और सहकर्मियों का आपको सहयोग मिलेगा। हालांकि, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पेट और पाचन से संबंधित समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है।

उपाय: गणेश जी की पूजा करें और हरे रंग की मूंग दाल का दान करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का उदय आर्थिक लाभ, सामाजिक संबंधों में वृद्धि और इच्छापूर्ति कराएगा। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और नई परियोजनाओं में सफलता मिलेगी। यह समय नेटवर्किंग और सामाजिक गतिविधियों के लिए अनुकूल है। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव और निकटता बढ़ेगी।

उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें और नीले रंग का उपयोग करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी नाम शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ