---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Gochar 2025: 15 फरवरी से 3 राशियों की चमकी किस्मत! बुध की राशि में चंद्र गोचर

Chandra Gochar 2025: चंद्र सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करने वाला ग्रह है। 15 फरवरी को बुध की राशि में चंद्र प्रवेश करेंगे। ऐसे में 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह हैं और सभी अलग-अलग खासियत और राशियों पर प्रभाव डालने के लिए जाने जाते हैं। ग्रह और राशियों के संबंध से व्यक्ति के जीवन पर असर पड़ता है। नवग्रहों में चंद्र ग्रह को सबसे तेजी से राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिए जाना जाता है। सवा दो दिनों के बाद एक राशि से दूसरी राशि में चंद्र गोचर करते हैं। जबकि, एक दिन के लिए नक्षत्र में विराजमान रहते हैं। 15 फरवरी को बुध की राशि कन्या में प्रवेश करने वाले हैं जिससे 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं 15 फरवरी को कितने बजे कन्या राशि में चंद्र गोचर करेंगे?

15 फरवरी 2025 को चंद्र गोचर

द्रिक पंचांग के अनुसार 15 फरवरी, शनिवार को सुबह 5 बजकर 44 मिनट पर चंद्र राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि के स्वामी ग्रह बुध है और चंद्र के प्रवेश के साथ 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है।

---विज्ञापन---

मेष राशि

Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों की जिंदगी में 15 फरवरी से कुछ बदलाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। कामकाज के संबंध में मुनाफा होने का योग बन रहा है। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। प्रमोशन के साथ आय वृद्धि के योग बनेंगे। प्रेम संबंध मामले में सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों के लिए

---विज्ञापन---

कन्या राशि 

कन्या राशि के लोगों के लिए चंद्र गोचर लाभकारी रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। विवाह का योग बन रहा है। परिवार के लोगों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज में तरक्की हासिल करेंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्र गोचर लाभकारी रहेगा। व्यापार में तरक्की के साथ नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन का योग बन सकेगा। आपसी मतभेद दूर होंगे। संतान से खुशी की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे जो समाज में मान सम्मान बढ़ा सकेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा जो तरक्की दिलाने में मदद कर सकता है। परिवार के साथ खुशनुमा पल गुजारेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- गुरु ग्रह की राशि को मार्च महीने से पहले रहना होगा सावधान! पंडित सुरेश पांडेय से जानें 

First published on: Feb 13, 2025 01:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola