---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Gochar 2025: तुला राशि में चंद्र गोचर से इन 3 राशियों को होगा तगड़ा मुनाफा, पूरे होंगे अधूरे काम!

Chandra Gochar 2025: मन के कारक ग्रह चंद्र जल्द ही तुला राशि में गोचर करने वाले हैं। वैसे तो चंद्र के इस गोचर का मिलाजुला प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Chandra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव का खास महत्व है, जिसे मन, माता, भौतिक सुख और भावनाओं का नियंत्रण ग्रह माना जाता है। नवग्रहों में चंद्र एक ऐसा ग्रह है, जो अन्य ग्रहों की तुलना में सबसे जल्दी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करता है। इसलिए चंद्र गोचर का सबसे ज्यादा और जल्दी 12 राशियों के ऊपर प्रभाव पड़ता है।

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस समय चंद्र देव कन्या राशि में मौजूद हैं, जो 21 जनवरी 2025 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। 21 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को सुबह 10 बजकर 3 मिनट पर चंद्र देव कन्या राशि में से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। 23 जनवरी 2025 को देर रात 10 बजकर 32 मिनट तक चंद्र देव तुला राशि में ही मौजूद रहेंगे। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के ऊपर चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा।

---विज्ञापन---

चंद्र चमकाएंगे इन 3 राशियों की किस्मत!

मेष राशि

चंद्र गोचर का मेष राशि के जातकों के ऊपर शुभ पड़ेगा। छात्रों को बौद्धिक और आर्थिक लाभ होगा। धन से जुड़ी समस्याओं से कारोबारियों को छुटकारा मिलेगा। आय के नए स्रोत दुकानदारों के लिए बनेंगे। इनकम बढ़ने से युवा वर्ग कर्ज के पैसे आसानी से चुका पाएंगे। शादीशुदा जातकों के रुके हुए काम आने वाले दिनों में पूरे हो सकते हैं। निवेश से लाभ होगा। जो लोग अपने सोलमेट का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सब्र का मीठा फल जल्द ही मिलेगा। उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य आने वाले दिनों में उत्तम रहेगा।

ये भी पढ़ें- Video: गुरु गोचर से चमकेगा इस राशि का भाग्य, कारोबार में सफलता के साथ कार का सपना होगा सच!

---विज्ञापन---

कर्क राशि

मन के कारक ग्रह चंद्र की कृपा से कर्क राशि के जातकों के अटके काम आने वाले कुछ दिनों में पूरे हो सकते हैं। जो लोग कला, लेखन, पत्रकारिता या संचार के क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं, उन्हें जीवन में बड़ी सफलता मिल सकती है। जिन लोगों की उम्र 50 से ज्यादा है, इस हफ्ते उनका स्वास्थ्य सही रहेगा। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उनके मुनाफे में तेजी आएगी। प्रॉफिट बढ़ने के कारण दुकानदार अपने माता-पिता के नाम पर घर भी खरीद सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि

तुला राशि में चंद्र देव का गोचर करना धनु राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो उससे छुटकारा मिलेगा। रिलेशनशिप में मौजूद और शादीशुदा जातकों की लव लाइफ में मधुरता कायम रहेगी। नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। खुद की कार खरीदने का सपना बिजनेसमैन का पूरा हो सकता है। ठंड के मौसम में उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य सही रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शूल योग बढ़ाएगा इन 3 राशियों की टेंशन, रिश्तों में आ सकती है दरार!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 20, 2025 04:24 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola