Chandra Gochar 2025: चंद्र यानी चंद्रमा का ज्योतिष में खास महत्व है, जो अन्य ग्रहों की तुलना में सबसे जल्दी गोचर करते हैं। चंद्र देव मात्र सवा दो दिन तक ही किसी राशि में मौजूद रहते हैं। इसके बाद वो राशि परिवर्तन कर लेते हैं। चंद्रमा को मन, माता, भौतिक सुख और भावनाओं आदि का नियंत्रण ग्रह माना जाता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, चंद्र देव ने आज यानी 14 जनवरी 2025 को स्वराशि कर्क में गोचर कर लिया है।
आज प्रात: काल 4 बजकर 19 मिनट पर चंद्र देव ने मिथुन राशि में से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश किया है। चंद्र देव कर्क राशि में 16 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक मौजूद रहेंगे। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के ऊपर चंद्र के इस गोचर का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।
चंद्र गोचर से बदलेगा 3 राशियों का भाग्य!
मेष राशि
आने वाला समय मेष राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के कई नए अवसर मिलेंगे। चंद्र देव की विशेष कृपा से बिजनेसमैन की रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। शादीशुदा जातकों के घर-परिवार में खुशी का माहौल कायम रहेगा। नई कार खरीदने का फैसला दुकानदार ले सकते हैं। 60 से अधिक उम्र के जातक बदलते मौसम में यदि अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखेंगे, तो मौसमी बीमारियां उन्हें परेशान नहीं करेंगी।
ये भी पढ़ें- Video: बुध-केतु बढ़ाएंगे इस राशि के लोगों की टेंशन, 31 जनवरी तक रहना होगा सावधान!
कर्क राशि
चंद्र देव ने आज अपनी ही राशि यानी स्वराशि कर्क में गोचर किया है। संभावना है कि चंद्र के इस गोचर का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों के ऊपर ही पड़ेगा। बिजनेसमैन की लंबे समय से कोई डील पूरी नहीं हो रही है, तो इस हफ्ते वो फाइनल हो सकती है। दुकानदार और नौकरीपेशा जातक घर खरीदने का फैसला ले सकते हैं। जिन लोगों की शादी को कई साल हो गए हैं, वो जीवनसाथी के साथ हफ्तेभर के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
तुला राशि
मेष और कर्क राशि के जातकों के अलावा आज तुला राशि के जातकों को भी चंद्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। नौकरीपेशा जातकों का बॉस संग चल रहा विवाद खत्म होगा और रिश्ते में मजबूती आएगी। लंबे समय से कोर्ट में कोई केस फंसा हुआ है, तो इस हफ्ते उसमें सफलता मिल सकती है। दुकानदार और व्यापारियों को अचानक पुराने निवेश से अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। जिन लोगों की आयु 60 से 80 के बीच है, ठंड के मौसम में उनका स्वास्थ्य सही रहेगा। छात्रों का विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना इस वर्ष सच हो सकता है। शादीशुदा जातकों की लाइफ में प्रेम बढ़ेगा और गलतफहमियां दूर होंगी।
ये भी पढ़ें- Video: शनि-बृहस्पति गोचर से इस राशि के लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें, 90 दिनों तक रहना होगा सतर्क!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines