हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Chandra Gochar 2025: 14 मार्च से 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू! होली के दिन चंद्र करेंगे बुध की राशि में प्रवेश

Chandra Gochar 2025: होली के दिन चंद्र ग्रह द्वारा बुध की राशि में प्रवेश किया जाएगा। इससे 14 मार्च, शुक्रवार को 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन-कौन सी हैं?

विज्ञापन
होली के दिन चंद्र गोचर

Chandra Gochar 2025: 14 मार्च का दिन बहुत खास रहने वाला है। इस दिन सिर्फ होली ही नहीं है बल्कि चंद्र ग्रहण और सूर्य गोचर भी है। इसके अलावा मन के कारक ग्रह चंद्र भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 14 मार्च शुक्रवार को भारत में न मान्य चंद्र ग्रहण है। गुरु की राशि में सूर्य ग्रह प्रवेश करेंगे और बुध की राशि कन्या में दोपहर 12 बजकर 56 मिनट पर चंद्र गोचर करेंगे। ऐसे में सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ सकता है। 14 मार्च को कन्या राशि में चंद्र गोचर से किन 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है? आइए विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि (Aries)

काफी समय से जिस बात को लेकर परेशान चल रहे हैं, उस समस्या का हल हो सकेगा। अच्छे समय की शुरुआत होगी। नए कार्यों को करने के लिए आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार और दोस्तों से मुलाकात होगी। मेहनत का पूरा फल प्राप्त हो सकेगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। चंद्र गोचर के साथ इस राशि का भाग्य चमक सकता है। कार्यस्थल में सहयोगियों का साथ मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक स्थल जाना हो सकता है। मन अधिक प्रसन्न रहेगा। रिश्तेदारों के साथ समय अच्छा बिताएंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खर्च के साथ आय भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Holi 2025: होली पर चंद्र ग्रहण और सूर्य गोचर का अद्भुत संयोग, जानें मेष से मीन राशि पर कैसा असर?

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लोगों की सभी परेशानियां हल होंगी। मन किसी बात को लेकर खुश रहेगा। संतान से सुख की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में वृद्धि के लिए आपकी मेहनत रंग ले आएगी। बड़ी जिम्मेदारी संभालने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का साथ प्राप्त होगा और आप कार्य में उन्नति हासिल कर सकेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola