Chandra Gochar: 21 दिसंबर से पहले 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, चंद्र ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

Chandra Gochar: 21 दिसंबर से पहले कब चंद्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे? चंद्र गोचर से किन 3 राशियों को फायदा होने वाला है? आइए जानते हैं।

Chandra Gochar Luck of 3 zodiac signs will shine before December 21 Moon will change zodiac signs

चंद्र गोचर 2024

विज्ञापन

Chandra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और राशियों का खास संबंध होता है जिससे 12 राशियों पर भी अलग-अलग तरह से प्रभाव देखने को मिल सकता है। बात करें नवग्रहों में से एक चंद्र को स्त्री कारक ग्रह माना गया है। रानी, मन और माता के कारक ग्रह चंद्र किसी भी राशि में थोड़े समय के लिए ही विराजमान रहते हैं। सवा दो दिनों के लिए चंद्र ग्रह राशि में रहते हैं तो 1 दिन के लिए नक्षत्र में विराजमान रहते हैं। 17 दिसंबर को चंद्र ग्रह ने मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश किया था, जिसके बाद अगल ग्रह गोचर 20 दिसंबर को होने वाला है।

चंद्र गोचर दिसंबर 2024

चंद्र ग्रह द्वारा 20 दिसंबर, शुक्रवार को सिंह राशि में प्रवेश किया जाएगा। 20 दिसंबर को देर रात 1 बजकर 59 मिनट पर चंद्र ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 3 राशियों को लाभ हो सकेगा। आइए जानते हैं 21 दिसंबर से पहले चंद्र गोचर से किन 3 राशियों को फायदा हो सकता है?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि पर चंद्र देव की खास मेहरबानी होने वाली है। काफी समय से रुका काम पूरा होने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। मन में शांति रहेगी। काम को मन लगाकर कर सकेंगे। आपको कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा।

सिंह राशि 

सिंह राशि के लिए चंद्र गोचर उत्तम साबित होगा। नौकरीपेशा लोग जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। धन वृद्धि के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। कारोबारियों के लिए समय उत्तम रहेगा और व्यापार में मुनाफा हो सकेगा। बेरोजगार को नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें, वरना नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए चंद्र गोचर लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। नए साल से पहले कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। आय वृद्धि के लिए नए रास्ते खुलेंगे। जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में तरक्की मिल सकती है। धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। निवेश करने का विचार आ सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ