Chandra Ast 2025: बीते दिनों 24 जुलाई 2025 को प्रात: काल 04 बजकर 44 मिनट पर चंद्र देव अस्त हो गए हैं, जिस दौरान वह मिथुन राशि में थे। 24 जुलाई को सुबह 10:58 मिनट पर चंद्र देव ने कर्क राशि में गोचर किया है, जहां पर वह 26 जुलाई की दोपहर 03:51 मिनट तक रहेंगे। हालांकि चंद्र गोचर के कुछ समय बाद रात 08:34 मिनट पर चंद्रमा उदय हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि चंद्र देव यानी चंद्र ग्रह मन, स्वाद, जल, माता, मानसिक स्थिति और पोषण का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में चंद्र ग्रह का सभी राशियों की मानसिक स्थिति, सेहत और लव लाइफ आदि पर प्रभाव पड़ता है।
चंद्र अस्त का राशियों पर शुभ प्रभाव
चंद्र के अस्त अवस्था में जाने से आने वाले कुछ दिनों तक वृषभ राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि और कुंभ राशि के जातकों को लाभ होने के योग हैं।
- आर्थिक स्थिति-
चंद्र देव की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। इसके अलावा फिजूलखर्च कम होंगे, जिससे बचत बढ़ेगी। साथ ही लोन समय पर क्लियर हो जाएगा।
- संबंध-
रिश्तों में आई गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी तालमेल अच्छा होगा। सिंगल जातकों को कोई पसंद आ सकता है, जिससे शादी की बात भी चल सकती है।
- सेहत-
स्वास्थ्य के लिहाज से आने वाले दिन अच्छे रहेंगे। दिनचर्या में सुधार होगा और आप तरोताजा महसूस करेंगे। जो लोग किसी बीमारी से लड़ रहे हैं, उनकी सेहत में काफी सुधार होगा।
- सावधानी-
किसी से झूठ न बोलें और न ही किसी से झगड़ा करें।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: अगस्त में एक बार राशि और तीन बार नक्षत्र गोचर करेंगे शुक्र, इन 3 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ
चंद्र अस्त का राशियों पर अशुभ प्रभाव
मेष राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि, धनु राशि, मकर राशि और मीन राशि के जातकों के लिए चंद्र देव का अस्त अवस्था में जाना शुभ नहीं रहेगा।
- आर्थिक स्थिति-
खर्चों में बढ़ोतरी और आय के सीमित होने के कारण धन संकट का सामना करना पड़ेगा। परेशान होकर आप लोन भी ले सकते हैं, जिसे चुकाने में काफी परेशानी होगी।
- संबंध-
सिंगल जातकों को जीवनसाथी के साथ के लिए लंबा इंतजार करना होगा। जबकि विवाहित जातकों के रिश्तों में खटास बढ़ेगी और घर में कलह होंगे।
- सेहत-
स्वास्थ्य के लिहाज से आने वाले कुछ दिन अच्छे नहीं रहेंगे। आलस आपके ऊपर हावी रहेगा, जिस कारण किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। बल्कि पुरानी बीमारी का दर्द फिर से उभर सकता है।
- सावधानी-
नकारात्मक चीजों से दूर रहें और अपने रिश्तों पर ध्यान दें।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शुक्रवार को बना वज्र-सिद्धि योग का महासंयोग, जानें आपके प्रेम जीवन पर कैसा होगा असर?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
22 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines