चंद्र ग्रह का वैदिक ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व है। इसके बिना कोई भी गणना पूरी नहीं होती है क्योंकि ये मनुष्य के मन, विचार, बुद्धि, माता से संबंध और सुख का प्रतिनिधित्व करता है। हालांकि जब भी चंद्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है तो उसका सीधा प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। चंद्र देव सवा दो दिन में राशि और एक दिन में नक्षत्र गोचर करते हैं। इसके अलावा समय-समय पर चंद्र देव अस्त और उदय अवस्था में भी जाते हैं।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, मई माह में चंद्र देव कुल तीन दिन तक अस्त अवस्था में रहेंगे। 26 मई 2025 को प्रात: काल 4 बजकर 17 मिनट पर चंद्र अस्त होंगे, जो 28 मई 2025 को रात 08 बजकर 58 मिनट तक इसी अवस्था में रहेंगे। चलिए जानते हैं मई में तीन दिनों तक चंद्र के अस्त रहने से किन तीन राशि वालों को फायदा होने की संभावना अधिक है।
वृषभ राशि
वृषभ को चंद्र की प्रिय राशि माना जाता है, जिसके जातकों के ऊपर इसकी विशेष कृपा रहती है। इस बार भी चंद्र के अस्त होने से वृषभ राशि के लोगों को लाभ होने की संभावना अधिक है। यदि आपका खुद का बिजनेस है, तो एक बार फिर आपका कामकाज पटरी पर आएगा। किसी बड़ी डील के फाइनल होने से मुनाफे में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अचानक बोनस मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Video: ग्रहों के शुभ प्रभाव से इस राशि की कम होगी टेंशन, समय पर पूरा हो सकता है टारगेट
कर्क राशि
मई माह में चंद्र के अस्त होने के कारण चंद्र की राशि कर्क के जातकों की लाइफ में खुशियां आएंगी। जहां कुछ लोगों की पर्सनैलिटी व लुक्स में निखार आएगा तो कई जातकों का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। इसके अलावा नई नौकरी मिलने की भी प्रबल संभावना है। कहीं रिश्ते की बात चल रही है तो वहां से भी शुभ समाचार मिल सकता है। जिन लोगों की पिछले कुछ समय से सेहत खराब चल रही है, वो अपनी डाइट पर ध्यान देंगे तो स्वास्थ्य में सुधार होगा।
धनु राशि
मई में चंद्र अस्त के दौरान धनु राशि के जातकों को कारोबार में मोटा मुनाफा हो सकता है। न्यू रिलेशनशिप शुरू करने के लिए मई का महीना बेस्ट है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनकी पार्टनर के साथ बॉन्डिंग पहले से और गहरी होगी। नौकरीपेशा जातकों की क्रिएटिविटी से उनके बॉस खुश होंगे, जिसके बाद वो आपको बोनस भी दे सकते हैं। कारोबारियों की कोई अहम डील पूरी हो जाएगी, जिसका असर मुनाफे पर भी पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- इन 3 राशियों की लगेगी वॉट, 16 मई तक शनि के नक्षत्र में शुक्र के होने से रहें सावधान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वैदिक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
किन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
2 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
6 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines