Chandra Ast 2025: चंद्र देव हर महीने कुछ दिनों के लिए अस्त अवस्था में जाते हैं। जब भी चंद्र देव अस्त अवस्था में जाते हैं, तो उसका गहरा शुभ व अशुभ प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ता है। जुलाई माह में सावन के दौरान भी चंद्र देव तीन दिनों तक अस्त रहेंगे। साल 2025 में भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना 11 जुलाई से लेकर 09 अगस्त तक चलेगा। इस बीच 24 जुलाई को प्रात: काल 04 बजकर 44 मिनट पर चंद्र देव अस्त हो जाएंगे, जो 26 जुलाई 2025 की रात 08 बजकर 34 मिनट पर उदय होंगे। इस दौरान चंद्र देव कर्क राशि में रहेंगे। लेकिन कर्क राशि में गोचर करने से पहले ही चंद्र मिथुन राशि में अस्त होंगे और उदय कन्या राशि में होंगे।
दरअसल, 24 जुलाई को अस्त होने के बाद सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर चंद्र देव कर्क राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह 26 जुलाई की दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक रहेंगे। अस्त के दौरान अधिकतर समय चंद्र देव कर्क राशि में ही रहेंगे। ऐसे में इस दौरान कर्क राशिवालों को खास लाभ होने वाला है। चलिए अब जानते हैं जुलाई में कर्क के अलावा और किन 2 राशियों को चंद्र के अस्त अवस्था में जाने से लाभ होने के योग हैं।
कर्क राशि
चंद्र के अस्त अवस्था में जाने से सावन के दौरान सबसे ज्यादा लाभ कर्क राशिवालों को होने वाला है। व्यवसाय में स्थिरता आने से मानसिक तनाव कम होगा। यदि आप पिछले कुछ समय से नौकरी की तलाश में हैं, तो जल्द मनचाही कंपनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। युवाओं की यदि किसी दोस्त से बोलचाल बंद है, तो एक बार फिर बातचीत शुरू होगी। विवाहित जातकों के प्रेम जीवन में सुख और समृद्धि का वास होगा। इसके अलावा जल्द कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है।
- शुभ दिशा- पश्चिम
- लकी रंग- नीला
- उपाय- किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें और ज्यादा से ज्यादा खुश रहने की कोशिश करें।
ये भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन में शनिवार के दिन करें ये 5 उपाय, शनि के गुरु महादेव दूर करेंगे समस्याएं
सिंह राशि
चंद्र का अस्त अवस्था में जाना सिंह राशिवालों के लिए भी अच्छा रहेगा क्योंकि इसी राशि में रहते हुए चंद्रमा अस्त होंगे। दुकानदारों और कारोबारियों को वित्तीय परेशानी से मुक्ति मिलेगी और अचानक धन लाभ होगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होने से उम्रदराज जातकों को मानसिक शांति मिलेगी और सेहत सही रहेगी। युवाओं के व्यक्तित्व में निखार आने से वे अच्छा महसूस करेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं या जॉब की तलाश में हैं, उन्हें भाग्य का साथ मिलेगा और धीरे-धीरे सभी काम बनते चले जाएंगे।
- शुभ दिशा- उत्तर
- लकी रंग- आसमानी
- उपाय- शिव परिवार की मूर्ति घर में स्थापित करें और पूरे सावन उनकी पूजा करें।
कन्या राशि
कर्क और सिंह के अलावा कन्या राशि के जातकों को भी चंद्र के अस्त अवस्था में जाने से फायदा होगा। विवाहित जोड़ों के बीच बोलचाल बंद है तो मतभेद खत्म होंगे। उम्रदराज जातक धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं तो वहां सेहत का साथ मिलेगा। निवेश करने के लिए 24 जुलाई के बाद का समय अच्छा है। आय के नए स्रोत बनने से दुकानदारों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उनके लिए यह वक्त अनुकूल रहेगा।
- शुभ दिशा- पूर्व
- लकी रंग- हल्का नीला
- उपाय- शिव मंदिर जाकर शिवलिंग की पूजा करें और उन्हें फल, फूल, जल, दूध और मिठाई अर्पित करें।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines