Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) की कई बातें आज के समाज के लिए भी उतनी ही उपयोगी है जितनी पहले थी। चाणक्य ने अपनी नीतियों में बड़ों, बुजुर्गों, बच्चों सभी के लिए कोई न कोई सीख जरूर दी है। जिस पर अगर अमल किया जाए तो मानव कामयाबी की बुलंदों आसानी से छू सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको चाणक्य की उन्हीं गूढ़ बातों में से एकपर चर्चा करने जा रहे हैं, जिसपर अमल कर आप भी कामयाबी के शिखर पर जा सकते हैं और अपने घर को सुख-समृद्धि से भर सकते हैं।
चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में साफ-साफ कहा कि मनुष्य की सफलता और असफलता उसकी आदतों पर पूरी तरह से निर्भर करती है। जिस व्यक्ति में अच्छी आदतें होती है, उस पर मां लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद सदैव बनी रहती है। उस व्यक्ति को धन और सुख-सुविधाओं की कभी कोई कमी नहीं रहती।
आचार्य चाणक्य के मुताबिक जो इंसान करोड़पति बनना चाहता है उसे कुछ महत्वपूर्ण बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको चाणक्य नीति से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिनका पालन करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी और आप पर धन की वर्षा होती रहेगी।
चाणक्य के मुताबिक, जो व्यक्ति काम को पूरी मेहनत और ईमानदारी से करता है, उससे मां लक्ष्मी सदैव प्रसन्न रहती हैं और उसी व्यक्ति को अपना आशीर्वाद प्रदान करती हैं। ऐसे व्यक्तियों को जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। और वो हमेशा आगे निकलता रहा है। उनका मानना था कि करोड़पति बनने के लिए परिश्रम ही महत्वपूर्ण है।
किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी पूरी योजना बना लेना उस कार्य की सफलता की ओर पहली सीढ़ी होती है। हमेशा कोई भी काम शुरू करने से पहले सोच समझकर उसकी रणनीति तैयार कर लें तो आपको कभी भी असफलता नहीं मिलती। और चूंकि काम सफल होते हैं तो ऐसे लोगों से ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
अगर आप अपने जीवन में सफलता और सम्मान प्राप्त करना चाहते हैं तो चाणक्य के अनुसार आपको अनुशासित जीवनशैली का पालन करना चाहिए। उनके अनुसार वही इंसान अपने जीवन में सफल होता है जो हर एक काम को अनुशासन के साथ पूरा करता है और समय को महत्व देता है।
आचार्य चाणक्य ने इस बात का उल्लेख किया था कि सफल होने के लिए हर एक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना चाहिए। जो इंसान चुनौतियों को स्वीकार करने से कभी नहीं घबराता है वह अपने जीवन में हमेशा सफल होता है।
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, जो इंसान हर किसी को अपने साथ लेकर जीवन में आगे बढ़ता है और लाभ को हर एक इंसान में सही तरह से बांटता है वह इंसान बहुत धनवान बनता है। चाणक्य के मुताबिक, जो व्यक्ति अपनी कमाई में से कुछ हिस्सा गरीबों को दान देता है और मानव जाति की भलाई करता है, उस पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। साथ ही कभी भी अपने धन का प्रयोग किसी का बुरा करने में नहीं करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।