हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chanakya Niti: ऐसे लोगों से कभी भूलकर न करें दुश्मनी, वरना निश्चित है आपकी बर्बादी

Chanakya Niti: चाणक्य अपनी नीति में कहते हैं कि अपने से समान व्यक्ति से कभी भी भूलकर दुश्मनी नहीं लेनी चाहिए, वरना इसका अंजाम बहुत ही बुरा होता है।

विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य प्राचीन भारत के विद्वान और महान राजनीतिक रणनीतिकार में से एक थे। चाणक्य अपनी नीतियों में कहते हैं कि अपने समान बल वालों से कभी भी शत्रुता नहीं करनी चाहिए।

चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति अपने से समान व्यक्ति से विवाद करता है, तो वैसे व्यक्ति भी उसी के सामान बलवान होता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं जानबूझकर किसी भी व्यक्ति पर आक्रमण नहीं करना चाहिए वरना जिस तरह हाथियों के झुंड द्वारा पैदल सेना को कुचला जाता है। ठीक वैसे ही आक्रमण करने वाला व्यक्ति का अपने आप नाश होता है।

यह भी पढ़ें- 4 राशियों के लिए लकी है मोती रत्न, धारण करते ही मिलते हैं गजब के फायदे

विज्ञापन

आमपात्रमामेन सह विनश्यति

आचार्य चाणक्य इस श्लोक के माध्यम से कहते हैं कि जिस प्रकार के दो कच्चे पात्र यदि आपस में टकराते हैं, तो दोनों ही टूट जाते हैं, ठीक उसी प्रकार समान शक्तिशाली व्यक्ति आपस में युद्ध करते हैं तो दोनों का विनाश होता है।

अरिप्रयत्नमभिसमीक्षेत्

आचार्य चाणक्य इस श्लोक में कहते हैं कि राजा को अपने शत्रुओं के प्रयत्नों या उनके द्वारा किए जाने वाला कोई भी कार्य सावधानीपूर्वक नजर रखना चाहिए। मान्यता है कि जो राजा इस तरह के कर्तव्य का पालन करता है, वह हर समय अपने शत्रु राष्ट्र पर विजयी प्राप्त करता है। साथ ही राजा को इस बात का ध्यान होना चाहिए कि शत्रु राष्ट्र किस तरह से चाल चलने वाला है। साथ ही उससे किस प्रकार का लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 3 जन्मतिथि वाले लोग होते हैं अच्छे कारोबारी, भाग्य भी खुलकर देता है साथ

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola