Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य दुनिया के पहले सबसे महान अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, कूटनीति और दार्शनिक थे। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में इन सबके अलावे व्यवहारिक जीवन की भी कई अहम बातें बताई हैं, जो आज भी समाज में लागू होता है। आज के समाज के लिए भी उनकी नीतियां और गूढ़ बातें आइने की तरह है और मददगार है।
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में स्त्री, पुरुष, बड़े, बुजुर्ग, बच्चे यानी समाज के हर वर्ग के लिए विस्तार से चर्चा की है और नसीहत के साथ सीख भी दी है। जिस पर अमल कर आम आदमी भी अपने जीवन को संवार सकता है। आज हम चाणक्य की आपको वे गूढ़ बातें बताते हैं, जिनका पालन कर आप भी अपने दांपत्य जीवन में खुशियों के रंग भर सकते हैं।
चाणक्य अपनी नीतियों (Chanakya Niti) के जरिए हमें जीवन के बारे में बहुत कुछ सिखाते हैं। इन्हीं में से एक हैं स्त्री और पुरुष के संबंध। चाणक्य हजारों साल पहले इसको लेकर भी कई अहम बात कहे थे। जीवन के तमाम पहलुओं के बारे में बात करते हुए चाणक्य ने कहा था कि स्त्री पुरुषों में एक जनावर का गुण ढूढ़ती हैं। नीतिशास्त्र में आचार्य चाणक्य पुरुषों से जुड़े गुणों का जिक्र करते हुए कहते हैं कि अगर किसी पुरुष में कुत्ते के 5 गुण आ जाए तो उससे उसकी स्त्री हमेशा संतुष्ट रहती है।
1- हर परिस्थिति में संतुष्ट रहना
आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) अपने नीति शास्त्र में कहते हैं कि पुरुष को यथाशक्ति परिश्रम करना चाहिए। साथ ही उससे जो धन या फल मिले उससे हमेशा संतुष्ट और खुश रहना चाहिए। जिस प्रकार से कुत्ता को जितना खाना मिलता है, उतने में ही वह संतुष्ट हो जाता है। उसी प्रकार पुरुष अपने मेहनत से जो अर्जित धन अर्जित करता है उसी से परिवार का पालन पोषण करना चाहिए। चाणक्य के मुताबिक जिन पुरुषों में यह गुण होता है वे जीवन में हमेंशा सफल रहता है।
2- गहरी नींद में भी सतर्क रहना
आचार्य चाणक्य आगे कहते हैं कि जिस प्रकार गहरी नींद में भी कुत्ता सतर्क रहता है, वैसे ही पुरुषों को भी अपने परिवार-स्त्री और कर्तव्यों को लेकर हमेशा सतर्क रहना चाहिए। पुरूषों को अपने परिवार और अपनी सुरक्षा के लिए शत्रुओं के हमेशा सावधान रहना चाहिए। पुरु। चाहे कितनी भी गहरी नींद में क्यों ना हो उसमें हल्की आहट पर ही जागने का गुण होना चाहिए। ऐसे गुण वाले पुरुष से उनकी पत्नी हमेशा खुश और प्रसन्न रहती है।
3- अपनी पत्नी के प्रति वफादार रहना
आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) आगे कहते हैं कि जिस प्रकार कुत्ते की वफादारी पर कोई शक नहीं कर सकता है, उसी तरह पुरुष को अपनी पत्नी और काम के प्रति वफादार होना चाहिए। जो पुरुष अनजान महिलाओं को देखकर लालायित हो जाता है, उसके घर में कलह बनी रहती है। ऐसे पुरुष से उसकी स्त्री कभी भी खुश नहीं रहती है, क्योंकि स्त्री और पत्नी अपने पति की वफादारी आनंदित रहती है।
4- वीर, निडर और साहसी होना
आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) आगे कहते हैं कि कुत्ता वीर और निडर होता है। वह अपने मालिक की रक्षा के लिए अपनी जान तक परवाह नहीं करता ठीक उसी तरह पुरुषों को भी वीर होना चाहिए और जरुरत पड़ने पर अपनी पत्नी व परिवार की रक्षा लिए अपनी जान दाव पर लगाने से भी पीछे नहीं हटना चाहिए।
5- पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से संतुष्ट रखना
आचार्य चाणक्य के मुताबिक हर पुरुष का पहला कर्तव्य और दायित्व होता है कि वह अपनी पत्नी को हर प्रकार से संतुष्ट रखे। जो पुरुष शारीरिक और मानसिक रूप से अपनी पत्नी को संतुष्ट रखते हैं, उनकी पत्नी हमेशा प्रसन्न रहती हैं। और ऐसा करने वाला पुरुष हमेशा अपनी पत्नी का प्रिय बना रहता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines