हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

Chanakya Niti: Chanakya Niti: ऐसे लोगों का साथ आपको भी बर्बाद कर देगा, जानें क्या कहते हैं चाणक्य

विज्ञापन

Chanakya Niti: चाणक्य श्रेष्ठ विद्वान में से एक माने जाते हैं। इन्होंने मुश्किल समय में भी अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की है। आचार्य चाणक्य को अर्थशास्त्र राजनीति और कूटनीति का माहिर कहा जाता है। चाणक्य ने हर उस विषय का ध्यान से अध्ययन किया जो मनुष्य को प्रभावित करता है। चाणक्य की शिक्षाएं आज भी लोगों को जीवन में सफल बनाने के लिए प्रेरित करती रहती है।

नीतिशास्त्र की बातें लोगों को कटु अवश्य लगती हैं, लेकिन यह जीवन की सच्चाई से अवगत कराती है। चाणक्य द्वारा रचित नीतिशास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र है। अगर कोई व्यक्ति इन बातों का ध्यान रखता है तो व्यक्ति समस्याओं से तो बच ही सकता है साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है।

चाणक्य नीति में रिश्तों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों का भी जिक्र मिलता है जिसे मनुष्य यदि अपने जीवन में उतार ले तो उससे ज्यादा सुखी इंसान इस धरती पर कोई नहीं है। आचार्य चाणक्य के मुताबिक लोगों को कुछ खास किस्म के लोगों से दूर रहना चाहिए।

विज्ञापन

और पढ़िए – Parliament Budget Session: विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, खड़गे बोले- हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे

बड़ों के साथ जो अच्छा व्यवहार न करता हो

ऐसे दोस्त जिनका स्वभाव अच्‍छा न हो। चाणक्‍य वो ऐसे मनुष्य के बारे में बताया है कि जो अपने माता-पिता का सम्‍मान न करता हो और अपनी पत्‍नी और बच्‍चों की इज्‍जत न करता हो। ऐसे मित्र का साथ हमें कभी नहीं पकड़ना चाहिए। ऐसा इंसान जो जन्‍म देने वाले माता-पिता का सम्‍मान कर सका, वह किसी और के साथ कैसे मित्रता निभा सकता है।

विज्ञापन

बुरे जगहों पर रहने वालों से दोस्ती न करें

चाणक्‍य के मुताबिक मानें तो हमें किसी ऐसे मनुष्य से भी मित्रता नहीं करनी चाहिए जो बुरे स्‍थान पर रहता है। बुरे स्‍थान पर रहने वाला मनुष्य खुद को उस स्‍थान की बुराइयों से दूर नहीं रख पाता और ऐसे व्‍यक्ति के साथ मित्रता करने से आपके जीवन पर भी बुरा असर पड़ सकता है। सही होगा कि अच्‍छे लोगों के बीच अच्‍छे स्‍थान पर रहने वाले लोगों के साथ ही दोस्‍ती करें।

और पढ़िए – Karnataka Election 2023: कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप और दर्शन तुगुदीपा आज भाजपा में हो सकते हैं शामिल

विज्ञापन

जिस व्‍यक्ति की नजर में हो पाप

चाणक्‍य नीति के अनुसार ऐसे व्‍यक्ति की मित्रता को भी हानिकारक बताया है जिसकी नजर में पाप हो। ऐसी व्‍यक्ति के साथ मित्रता करने से आप भी मुश्किल में फंस सकते हैं। अगर मनुष्य की दृष्टि में पाप है तो वह आपके घर वालों को भी कभी अच्‍छी दृष्टि से नहीं देखेगा।

दुष्ट व्यक्तियों से रहें दूर

चाणक्य के अनुसार ऐसा व्‍यक्ति जो बुरी आदतों से घिरा हो कभी भी उसके साथ दोस्ती न करें। उसकी खराब आदतें आपके जीवन को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं। हमेशा सही लोगों के साथ रहना चाहिए।

विज्ञापन

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।)

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola