Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य (Aachaary Chanakya) को भारत ही नहीं दुनिया के सबसे पहले और सबसे महान राजनीतिज्ञ दार्शनिक और अर्थशास्त्री माने जाते हैं। आचार्य चाणक्य ने अर्थशास्त्र, राजनीति, कूटनीति के अलावा व्यवहारिक जीवन की भी कई बातें बताईं जो आज भी समाज के लिए भी उतनी ही उपयोगी है जितनी पहले थी।
आर्चार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में बड़ों, बुजुर्गों, बच्चों सभी के लिए कोई न कोई सीख दी है। जिस पर अमल कर मानव अपने जीवन में कामयाबी की बुलंदों आसानी से सकता है। आज हम आपको चाणक्य की उन्हीं गूढ़ बातों में से एकपर चर्चा करने जा रहे हैं, जिसपर अमल कर आप भी कामयाबी के शिखर पर पहुंच सकते हैं और अपने घर को सुख-समृद्धि से भर सकते हैं।
जीवन में कई ऐसे काम है जिसके करते वक्त लोग शर्म करते हैं। और यह एक सभ्य समाज के लिए जरूरी भी है। लेकिन आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जिसे करते वक्त मनुष्य को कभी भी शर्म नहीं करना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि कुछ ऐसे काम हैं जिसे करते वक्त मनुष्य को शर्म और लिहाज बिलकुल ही छोड़ देना चाहिए। जो व्यक्ति ऐसा नहीं करता है उसे जीवन भर पछताना पड़ता है।
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र नीति में चार ऐसे कामों का जिक्र किया है जिसे करते समय मनुष्य को बिलकुल ही शर्म नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं वो कौन से कार्य है जिसे करते वक्त पुरुष हों या स्त्री शर्म नहीं करना चाहिए।
शर्म-लिहाज छोड़ जरूर करें ये 4 काम
- हर कोई चाहता है कि उसका जीवन सुखमय हो और उसके घर में सुख-शांति का वास हो, लेकिन इसके लिए धन जरूरी है। धन के लिए कमाना जरूरी है। ऐसे में लोग धन कमाने के लिए रास्ते ढूढ़ता है। आचार्य चाणक्य के मुताबिक किसी भी आदमी धन कमाने से जुड़े काम करते वक्त शर्म नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर कोई भी व्यक्ति धन कमाने के लिए काम करते वक्त शर्म करता है तो वह अपने काम को ठीक नहीं सकता। ऐसे में उसे ही नुकसान होता है।
- इसके साथ ही आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि आपने किसी को पैसे उधार में दिए हैं तो उन्हें वापस मांगते वक्त कभी शर्म नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपका पैस डूब सकता है और इसकी वजह से आपको नुकसान हो सकता है।
- इसके आगे आचार्य चाणक्य कहते हैं कि स्त्री हों या पुरुष पेट सबके लिए महत्वपूर्ण है। लोग इसीलिए कमाता है कि उनके सामने कभी भी खाने का संकट पैदा न हो। ऐसे में खाने खाते वक्त कभी भी शर्म नहीं करना चाहिए। कई लोग ऐसे होते हैं जो बाहर भोजन करते वक्त शर्मा जाते हैं और शर्म की वजह से कई बार भूखे तक रह जाते हैं। चाणक्य हैं कि कभी भूख को मारना नहीं चाहिए।
- इसके साथ ही आचार्य चाणक्य कहते हैं कि गुरु से शिक्षा लेते वक्त भूलकर भी शर्म नहीं करना चाहिए। दरअसल गुरु हर व्यक्ति के जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका में होते हैं और हर समय उनसे मनुष्य को कुछ न कुछ सीखने को ही मिलता है। ऐसे में गुरु से शिक्षा लेने में कभी भी शर्म नहीं करनी चाहिए। एक अच्छा और सफल छात्र वही होता है जो बिना शर्म गुरु से शिक्षा ग्रहण करता है और गुरु से अपने सवालों के जवाब पूछता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
और पढ़िए – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
19 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
23 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines