Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में धन, संपत्ति, पत्नी और दोस्ती समेत तमाम विषयों की गहराई से चर्चा की है, जो आज भी प्रासंगिक हैं। आज हम आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से एक और विचार का विश्लेषण करने जा रहे हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में धन, संपत्ति को लेकर भी कई ऐसी बातों के बारे में बताया है जो हमें अक्सर अपने घर और आसपास देखने को मिलता है।
आचार्य चाणक्य बताते हैं कि हमें अपने दैनिक जीवन में जाने-अनजाने में कभी ऐसी कोई गलती नहीं करनी चाहिए जिससे धन की देवी माता लक्ष्मी नाराज हो जाएं। आचार्य चाणक्य के मुताबिक इंसान के जाने-अनजाने गलती से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और जातक के जीवन में पैसों की कमी आने लगती है। यानी व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर होने लगता है।
जूठे बर्तन रसोई घर में न छोड़ें
आचार्य चाणक्य के मुताबिक रसोई घर में कभी भी झूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए। खासकर रात को तो एकदम नहीं। बताया जाता है कि चूल्हे के उसके आस-पास और सिंक में रात जूठे बर्तन रखने से माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है। जिससे घर में दरिद्रता का वास होने लगता है
अनावश्यक पैसों का खर्च न करें
आचार्य चाणक्य के मुताबिक के मुताबिक हर व्यक्ति को पैसा कमाने के लिए कठिन मेहनत करना चाहिए साथ कमाई में कुछ धन का संचय जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही अनावश्यक पैसों के खर्च से भी बचना है। यदि कोई व्यक्ति व्यर्थ में धन का खर्च करता है या फिर धन की दिखावा करता है तो माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। आचार्य चाणक्य के मुताबिक ऐसे लोग खुद अपनी बर्बादी का रास्ता खोलते कंगाली में आ जाते हैं।
घर में शाम के समय झाड़ू-पोछा न करें
इसके साथ ही आचार्य चाणक्य बताते हैं कि शाम के वक्त कभी भी घर में झाड़ू-पोछा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि शाम के समय मां लक्ष्मी घर में आती हैं। अगर उस समय घर या फिर घर के दरवाजे पर गंदगी देख वो वापस चली जाती हैं।
किसी का अपमान न करें
इसके साथ आचार्य चाणक्य एक और बड़ी बात कहते हैं जो मानव के व्यवहार के लिए खास है। चाणक्य के मुताबिक जो व्यक्त बुजुर्ग, विद्वान, महिलाओं या फिर गरीबों को परेशान या फिर अपमान करता है, उसके घर में माता लक्ष्मी कभी नहीं रूकतीं। माता लक्ष्मी दूसरों के साथ गलत यानी दुर्व्यवहार करने वालों से सदैव रुष्ट रहती हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।)
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
20 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
23 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines