Chanakya Niti: ऐसे पांच लोगों का भूलकर भी ना करें अपमान, जानें कौन हैं इसमें शामिल
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार, कुछ लोगों का कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए। अपमान को लेकर चाणक्य-नीति क्या है, जानिए।
Edited By Dipesh Thakur

Edited By Dipesh Thakur

Chanakya Niti About Insulting: चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है, जिसका कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि इन लोगों का अपमान करने से व्यक्ति का जीवन दुर्भाग्य से घिर जाता है। चाणक्य ने किन लोगों का अपमान ना करने की सलाह दी है, जानिए।
चाणक्य की नीति कहती है कि माता यानी जिससे गर्भ से जन्म हुआ है, उसका अपमान नहीं करना चाहिए। चाणक्य कहते हैं मां अपने बच्चे को नौ महीने तक गर्भ में रखती है, इंसान वह कर्ज कभी चुका नहीं पाता। मां की जगह दुनिया में कोई नहीं ले सकता है। चाणक्य कहते हैं कि माता अपने बच्चे को जन्म देने के लिए मृत्यु के समान कष्टों से गुजरती हैं। ऐसे में माता का अपमान करना अनुचित है।
चाणक्य के मुताबिक पिता भगवान के समान होते हैं। एक पिता अपने बच्चों की हर जरूरत को पूरा करते हैं। साथ ही एक पिता अपने बच्चों की हर इच्छा को पूरी करने के लिए दिन-रात मेहनत करता है। इसलिए चाणक्य कहते हैं कि पिता का अपमान नहीं करना चाहिए। जो कोई अपने पिता का सम्मान करता है, भगवान भी उसका साथ देते हैं।
चाणक्य कहते हैं कि इंसान को कभी भी उस व्यक्ति का निकादर नहीं करना चाहिए जो उसे नैतिक शिक्षा दे। ऐसे नौतिक शिक्षा देने वाले दादी-दादी, नाना-नानी, सगे-संबंधी या पड़ोसी हो सकते हैं। ऐसे में हर किसी को चाणक्य की यह सलाह माननी चाहिए।
चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी अपने गुरु का अपमान नहीं करना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि जीवन में जितनी आवश्यकता भोजन की है, उतना ही जरूरी ज्ञान है। ऐसे में जिस किसी के द्वारा ज्ञान प्राप्त हो, उसका अपमान नहीं करना चाहिए।
चाणक्य कहते हैं कि एक सच्चा दोस्त हमेशा हमारी मदद के लिए खड़ा रहता है। कठिन परिस्थिति में भी वह साथ देता है। ऐसे में चाणक्य सलाह देते हैं कि दोस्त का अपमान नहीं करना चाहिए।
https://www.youtube.com/watch?v=9qZ0WyvjaPM
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: