हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chanakya Niti: रहें सावधान, पत्नी को भी ना बताएं ये बात !

विज्ञापन

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में धन, तरक्की, विवाह, मित्रता, दुश्मनी और व्यापार आदि से संबंधित समस्याओं का हल बताया है। चाणक्य नीति में महिलाओं और पुरुषों के संबंधों के साथ-साथ उनके गुणों के बारे में भी उल्लेख किया है। दरअसल शादी करना हर किसी के लिए बेहद खास होता है और हर कोई चाहता है कि उसके लाइफ में एक ऐसा इंसान आए जो उसे हर तरह का प्यार दे सके और उसका ख्याल रख सके। कहते हैं कि एक अच्छा जीवनसाथी जीवन में खुशियां ला सकता है।

पति और पत्नी को एक दूसरे का पूरक कहा जाता है। दोनों सुख दुख के साथी होते हैं। फिर भी जीवन की कुछ ऐसी बातें हैं, जो किसी भी व्यक्ति से नहीं कहनी चाहिए। अपनी पत्नी से भी इन बातों को छिपाकर रखना चाहिए, वरना भविष्य में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आइये जानते हैं पुरुषों को अपनी पत्नी को कौन सी बातों को नहीं बताना चाहिए…

अपनी कमजोरी

आचार्य चाणक्य का कहना था कि अगर आपकी कोई कमजोरी है, तो उस कमजोरी को खुद तक ही रखें। इसे अपनी पत्नी को भी नहीं बतानी चाहिए। अगर आपकी पत्नी को आपकी कमजोरी पता चल गई तो वो अपनी बात मनवाने के लिए आपकी कमजोरी पर ही प्रहार करेगी। आपको बात-बात पर सुनाएगी। इसलिए अपनी कमजोरी कभी किसी को न बताएं।

विज्ञापन

अपना अपमान

आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र में कहते हैं कि पुरुषों को कभी अपने हुए अपमान के बारे में पत्नी को नहीं बताना चाहिए। महिलाओं के बारे में ऐसा माना जाता है कि बार-बार फिर इसी अपमान का ताना देती हैं।

दान गया गया

दान का महत्व तभी होता है, जब उसे गुप्त रूप से किया और रखा जाए। आप अपने किए हुए दान के बारे में कभी पत्नी को भी न बताएं। इससे आपके दान का महत्व तो कम होता ही है, साथ ही कई बार आपकी पत्नी दान पर किए गए खर्च की दुहाई देकर आपको भला बुरा कह सकती है।

विज्ञापन

अपनी कमाई

आचार्य चाणक्य के मुताबिक अपनी कमाई के विषय में भी आपको अपनी पत्नी को कभी नहीं बताना चाहिए। अगर उसे आपकी कमाई पता चल गई तो वो उसपर भी अधिकार जताते हुए आपके तमाम खर्चे को रोकने का प्रयास करेगी। इस कारण कई बार जरूरी कामकाज पर भी असर पड़ सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola