Chaitra Navratri 2023: आज चैत्र नवरात्र का सातवां दिन है। सातवें दिन मां दुर्गा के कालरात्रि रूप की पूजा की जाती है। ये काल का नाश करने वाली हैं, इसलिए कालरात्रि कहलाती हैं। संसार में कालों का नाश करने वाली देवी ‘कालरात्री’ ही है। कहते हैं इनकी पूजा करने से सभी दु:ख, तकलीफ दूर हो जाती है। दुश्मनों का नाश करती है और मनोवांछित फल देती हैं।
बिहार के दरभंगा जिले के लहरेरिया सराय के गोविंदपुर में मां की खोईंचा गांव की महिलाएं भरती हैं। भारत का यह संभवतः एक मात्र स्थान है जहां पर सप्तमी के दिन हिन्दूओं से पहले गांव की मुस्लिम महिलाएंमां दुर्गा की पूजा करती हैं। वे ही सबसे पहले पूजा के बाद मां का खोईंचा भरती है। इसके बाद ही गांव की अन्य महिलायें मां की पूजा करती हैं। शहर से भी लोग यहां पर पूजा करने आते हैं।
ऐसी मान्यता है कि मां ने स्वयं आज से 30 वर्ष पहले यहां के लोगों को पूजा करने का सपना दिया था। इसके बाद से लोग यहां पर पूजा करना शुरु कर दिए। यहां पर आकर जिस किसी ने भी पूजा किया उसकी मन्नत पूरी होने पर यहां की चर्चा बड़ी तेजी से चारों ओर फैल गयी। अब यहां पर दूर दराज से भी लोग पूजा करने आते हैं। भक्तों की आस्था है कि यहां मन्नत मांगने पर माता जरूर पूरा करती हैं। यहां धर्म का बंधन भी खत्म हो जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
24 mins agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
6 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
22 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines