सनातन धर्म के लोगों के लिए चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि का खास महत्व है, जिस दिन चैत्र पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। इस साल 12 अप्रैल 2025 को चैत्र पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष दृष्टि से चैत्र पूर्णिमा से पहले के कुछ दिन बेहद खास हैं, क्योंकि इस दौरान कई प्रभावशाली ग्रहों का गोचर होगा। चलिए जानते हैं 12 अप्रैल 2025 से पहले किस समय गुरु, बुध और चंद्र की चाल में बदलाव होगा। साथ ही आपको उन राशियों के बारे में भी पता चलेगा, जिनका बैंक-बैलेंस 12 अप्रैल 2025 से पहले बढ़ सकता है।
ग्रह गोचर का सही समय
- 10 अप्रैल 2025, दिन बृहस्पतिवार को शाम 07:51 मिनट पर गुरु ग्रह का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश होगा।
- 11 अप्रैल 2025, दिन शुक्रवार को शाम 06:35 मिनट पर बुध का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर होगा।
- 10 अप्रैल 2025, दिन बृहस्पतिवार को शाम 07:04 मिनट पर चंद्र देव कन्या राशि में गोचर करेंगे।
ये भी पढ़ें- Video: ग्रहों के अशुभ प्रभाव से इस राशि के बढ़ेंगे खर्च, 30 अप्रैल तक रहेगा तनाव!
ग्रह गोचर का राशियों पर सकारात्मक प्रभाव
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह अत्यंत शुभ रहेगा। कारोबार के विस्तार में आ रही रुकावटें खत्म होंगी। अब आपको अपनी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए बदलाव होंगे, जो आपके हित में रहेंगे। उम्मीद है कि आपके काम की सराहना भी होगी।
कन्या राशि
चैत्र पूर्णिमा से पहले चंद्र देव कन्या राशि में गोचर करेंगे, जिसके कारण इस राशि के लोगों को 12 अप्रैल से पहले आर्थिक लाभ होगा। जबकि गुरु और बुध की कृपा से खराब सेहत में सुधार होगा। इसके अलावा घर में चल रहा क्लेश व तनाव खत्म होगा और जल्द ही कोई बड़ी गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है।
धनु राशि
आर्थिक दृष्टिकोण से ये सप्ताह धनु राशि के जातकों के हित में रहेगा। एक तरफ जहां कुछ लोगों को पैसों की कमी से छुटकारा मिलेगा, तो कई लोगों को रोजगार मिल सकता है। इसके अलावा घर में एक सदस्य जुड़ सकता है। इस सप्ताह यात्रा का भी योग है, जो आपके लिए शुभ साबित होगी।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: चंद्र करेंगे इन 3 राशियों पर प्रेम और धन की बरसात! किया सिंह राशि में गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
10 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
18 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines