Chaitra Navratri Zodiac Effect: वैदिक पंचांग के अनुसार, कल यानी 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा विधि-विधान से की जाती है। बता दें कि इस साल की नवरात्रि बहुत ही शुभ मानी जा रही है, क्योंकि मां शैलपुत्री घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार की चैत्र नवरात्रि पर पूरे 30 साल बाद दुर्लभ और अद्भूत संयोग बनने वाला है। बता दें कि नवरात्रि के पहले दिन अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शश योग और अश्विनी नक्षत्र जैसे अद्भूत संयोग बन रहा है। माना जाता है कि जब भी ये 4 दुर्लभ संयोग एक साथ बनते हैं तो पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर प्रभाव पड़ता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि नवरात्रि पर किन-किन राशियों को जबरदस्त लाभ मिलने वाला है।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि पर चार अद्भूत संयोग बनने से मेष राशि वाले लोगों पर मां दुर्गा मेहरबान रहेंगी। मां दुर्गा की कृपा से जातक को सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके पद में प्रमोशन हो सकता है। साथ ही कारोबार में जमकर वृद्धि होगी। जो लोग शादीशुदा नहीं हैं उनके लिए रिश्तों की बातचीत चल सकती है। छात्रों के लिए नवरात्र बहुत ही शुभ रहेगा। करियर से संबंधित अचानक खुशखबरी सुनने को मिल सकता है।
मिथुन राशि
चैत्र माह की नवरात्रि पर मिथुन राशि वाले लोगों को लाभ ही लाभ होगा। बता दें कि मिथुन राशि वाले लोगों को कारोबार में जमकर मुनाफा हो सकता है। साथ ही किसी बड़े कारोबारी से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात बहुत ही शुभ और लाभदायक रहने वाला है। पैतृक संपत्ती से धन का लाभ होगा। साथ ही माता जी की ओर से भी धन की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन चार अद्भूत संयोग का फल कर्क राशि वाले लोगों के लिए अनुकूल साबित होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। साथ ही जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में जाना चाहते हैं उनके लिए यह नवरात्रि बहुत ही शुभ रहेगा। नवरात्रि के कुछ दिन बाद किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात आगे के लिए बहुत ही शुभ रहेगी।
यह भी पढ़ें- यहां रहेगा सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य, जानें ग्रहण के समय क्या होंगे बदलाव
यह भी पढ़ें- आज सूर्य ग्रहण का पड़ेगा ऐसा असर, इन राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines