Zodiac Sign Effect: नवरात्र पर 30 साल बाद बन रहे कई बडे़ संयोग, इन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा

Chaitra Navratri Zodiac Effect: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्र पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

Zodiac Sign

Chaitra Navratri Zodiac Effect: वैदिक पंचांग के अनुसार, कल यानी 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा विधि-विधान से की जाती है। बता दें कि इस साल की नवरात्रि बहुत ही शुभ मानी जा रही है, क्योंकि मां शैलपुत्री घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार की चैत्र नवरात्रि पर पूरे 30 साल बाद दुर्लभ और अद्भूत संयोग बनने वाला है। बता दें कि नवरात्रि के पहले दिन अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शश योग और अश्विनी नक्षत्र जैसे अद्भूत संयोग बन रहा है। माना जाता है कि जब भी ये 4 दुर्लभ संयोग एक साथ बनते हैं तो पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर प्रभाव पड़ता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि नवरात्रि पर किन-किन राशियों को जबरदस्त लाभ मिलने वाला है।

विज्ञापन

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि पर चार अद्भूत संयोग बनने से मेष राशि वाले लोगों पर मां दुर्गा मेहरबान रहेंगी। मां दुर्गा की कृपा से जातक को सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके पद में प्रमोशन हो सकता है। साथ ही कारोबार में जमकर वृद्धि होगी। जो लोग शादीशुदा नहीं हैं उनके लिए रिश्तों की बातचीत चल सकती है। छात्रों के लिए नवरात्र बहुत ही शुभ रहेगा। करियर से संबंधित अचानक खुशखबरी सुनने को मिल सकता है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

चैत्र माह की नवरात्रि पर मिथुन राशि वाले लोगों को लाभ ही लाभ होगा। बता दें कि मिथुन राशि वाले लोगों को कारोबार में जमकर मुनाफा हो सकता है। साथ ही किसी बड़े कारोबारी से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात बहुत ही शुभ और लाभदायक रहने वाला है। पैतृक संपत्ती से धन का लाभ होगा। साथ ही माता जी की ओर से भी धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन चार अद्भूत संयोग का फल कर्क राशि वाले लोगों के लिए अनुकूल साबित होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। साथ ही जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में जाना चाहते हैं उनके लिए यह नवरात्रि बहुत ही शुभ रहेगा। नवरात्रि के कुछ दिन बाद किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात आगे के लिए बहुत ही शुभ रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ