Chaitra Navratri: इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023, बुधवार को हो रही है। इसी दिन पूजा के लिए घट स्थापना भी की जाएगी। इस बार की नवरात्रि बहुत ज्यादा खास और महत्वपूर्ण बन रही है। काफी लंबे समय बाद नवरात्रि पंचक में आ रही है। इसके साथ ही बुधवार भी है, नवरात्रि की शुरुआत ब्रह्म और शु्कल योग में होगी जो अपने आप में बहुत खास है।
यह भी पढ़ें: आपके भी घर में दीवार पर लगा है शीशा तो आज ही करें ये काम, वरना हो जाएंगे बर्बाद
कब है घटस्थापना का मुहूर्त (Chaitra Navratri Ghat sthapna muhurat)
ज्योतिषियों के अनुसार घटस्थापना और नवरात्रि पूजा आरंभ के लिए सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह 6.23 बजे से 7.39 बजे तक का है। इसके अलावा भी पूरे दिन में कई अन्य शुभ चौघड़िया बन रहे हैं जब आप पूजा की शुरुआत कर सकते हैं। इस दिन गजकेसरी योग, बुधादित्य योग, हंस योग भी बन रहे हैं जो बहुत ही शुभ माने जाते हैं।
कैसे करें घट स्थापना
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार प्रथम नवरात्रा पर घटस्थापना की जाती है। इसके लिए किसी शुभ मुहूर्त में पूजा की जाती है। घट स्थापना करने के लिए मिट्टी का कलश लेकर उसे मिट्टी पर स्थापित करें। उसमें पानी भरें, उस पर एक नारियल रखें तथा आम या अशोक के पत्तों से सजाएं। उस पर मौली बांधें। कलश पर स्वास्तिक बनाएं एवं उसकी पूजा करें।
यह भी पढ़ें: Tone Totke: चावल के ये उपाय बदल देंगे किस्मत की रेखा, जागेगा सोया भाग्य
इसके बाद आप जिस भी देवता की आराधना करना चाहते हैं। उनके चित्र अथवा प्रतिमा को सामने रखकर उनकी पूजा करें। उन्हें पुष्प, अक्षत, नारियल, नैवेद्य आदि चढ़ाएं। यदि आप किसी मंत्र का जप करना चाहते हैं तो वह भी इस पूजा के बाद ही करें। यदि आप पूरे नवरात्रि का व्रत ले रहे हैं तो उसका संकल्प लें और प्रतिदिन जप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
39 mins agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
6 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
22 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines