Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Chaitra Navratri 2023: भारतीय वैदिक परंपरा में नवरात्रि को ऊर्जा एवं शक्ति का पर्व माना गया है। पूरे वर्ष में चार नवरात्रि आते हैं। दो गुप्त एवं दो प्रकट होते हैं। नवरात्रि के समय विशेष मंत्रों का आह्वान व प्रयोग किया जाता है। इनकी सहायता से भक्तों को असीमित शक्तियां व उपलब्धियां प्राप्त होती हैं। यही कारण हैं कि नवरात्रि में प्रत्येक भक्त अपने घऱ पर पूजा का विशेष अनुष्ठान रखते हैं।
पहला चैत्र नवरात्रि आती है, दूसरी माघ नवरात्रि कहलाती है। शेष दो गुप्त नवरात्रियां होती हैं। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार इस वर्ष की चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 को आरंभ हो रही है। जबकि इनका समापन 30 मार्च 2023 को होगा। जानिए किस दिन कौनसी तिथि है।
यह भी पढ़ें: 27 फरवरी से बदल जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत, बुध का गोचर दिखाएगा धमाल
प्रथम दिन – 22 मार्च 2023, बुधवार – मां शैलपुत्री की पूजा
दूसरा दिन – 23 मार्च 2023, गुरुवार – मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
तीसरा दिन – 24 मार्च 2023, शुक्रवार – मां चंद्रघंटा की पूजा
चौथा दिन – 25 मार्च 2023, शनिवार – मां कुष्मांडा की पूजा
पांचवां दिन – 26 मार्च 2023, रविवार – मां स्कंदमाता की पूजा
छठा दिन – 27 मार्च 2023, सोमवार – मां कात्यायनी की पूजा
सातवां दिन – 28 मार्च 2023, मंगलवार – मां कालरात्री की पूजा
आठवां दिन- 29 मार्च 2023, बुधवार – मां महागौरी की पूजा
नौवां दिन – 30 मार्च 2023, गुरुवार – मां सिद्धिदात्री की पूजा
यह भी पढ़ें: पलक झपकते किस्मत चमका देंगे ये टोटके, बिना खर्चें पूरे होंगे सारे काम
पंचांग के अनुसार इस वर्ष चैत्र माह की प्रतिपदा 22 मार्च 2023 को है। अत: इसी दिन से ही नवरात्रि का आरंभ माना जाएगा। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 22 मार्च 2023 को सुबह 6.29 बजे से शुरू होकर सुबह 7.40 बजे तक रहेगा। इन मुहूर्तों में ही नवरात्रि पूजा का आरंभ किया जा सकेगा। साथ ही यदि किसी विशेष अनुष्ठान को करना है तो उसके लिए भी यही सही समय रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।