हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कार के डैशबोर्ड पर आपने भी रख रखी है भगवान की मूर्ति? तो बरतें ये 5 सावधानियां

Car Vastu Tips: कार को खरीदते समय उसके रंग, कंपनी और नंबर के बारे में तो हर कोई सोचता हैं, लेकिन क्या आपको कार से जुड़े वास्तु नियम के बारे में पता है। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कार के वास्तु नियम। आज हम आपको ये बताएंगे कि कार के डैशबोर्ड पर भगवान की मूर्ति रखनी चाहिए या नहीं?

विज्ञापन

Car Vastu Tips: आज के समय में ज्यादातर लोगों के पास कार है। अब कार स्टेटस सिंबल होने के साथ-साथ जीवन का एक जरूरी हिस्सा भी बन गई है। इससे आसानी से कहीं भी जाया जा सकता हैं, जिससे काफी समय बचता है। हालांकि कार खरीदते समय लोग कई चीजों का ध्यान रखते हैं। जैसे कि कार किस कंपनी की लेनी है, कौन सी लेनी है। इसके अलावा उसका रंग और नंबर क्या होगा, लोग इन सभी चीजों पर ध्यान देते हैं। इन सबके साथ वास्तु नियमों पर भी गौर करना चाहिए।

दरअसल, वास्तु शास्त्र में कार को खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में बताया जाता है। इसके अलावा कार में क्या-क्या चीजें रखनी चाहिए और क्या-क्या नहीं इसके बारे में भी बताया जाता है। इन्हीं वास्तु नियम के अनुसार आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कार के डैशबोर्ड पर भगवान की मूर्ति रखनी चाहिए या नहीं? और रख रही तो किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए? आइए जानते हैं।

कार में क्यों नहीं रखनी चाहिए मूर्ति?

कुछ लोग कार खरीदते ही उसमें भगवान की मूर्ति रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कार के डैशबोर्ड पर भगवान की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। मूर्ति की जगह आप किसी भी भगवान की तस्वीर रख सकते हैं।

विज्ञापन

खासतौर पर कार में भगवान की मूर्ति उन लोगों को नहीं रखनी चाहिए, जो कार में बैठकर सिगरेट और शराब पीते हैं। इसके अलावा जो लोग कार में बैठकर नॉनवेज खाते हैं, उन्हें भी अपनी कार में किसी भी भगवान की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। हिंदू शास्त्र के अनुसार, भगवान की मूर्ति को हमेशा शुद्ध जगह पर रखना चाहिए। इसलिए अगर आप भी कार में बैठकर सिगरेट, शराब और नॉनवेज का सेवन करते हैं तो वहां पर किसी भी देवी-देवता की मूर्ति नहीं रखें।

इन सावधानियों का करें पालन

1. नियमित रूप से भगवान की तस्वीर को साफ करें।

विज्ञापन

2. कार में दोबारा कभी भी सिगरेट और शराब नहीं पिएं।

3. जिस कार में भगवान की तस्वीर रखी है वहां कभी भी प्याज, लहसुन और नॉनवेज न खाएं।

विज्ञापन

4. कार में जिस जगह आपने भगवान की तस्वीर रखी है, वहां कभी भी कोई खिलौना या फिर कोई भी सामान न रखें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता हैं कि अगर भगवान की मूर्ति या तस्वीर बार-बार अपनी जगह से खिसक या गिर रही हैं, तो उस जगह से तुरंत उसे हटा देना चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पति-पत्नी के संबंध को मजबूत बनाएगा शुक्रवार का उपाय, बस चुपके से रख दें ये एक चीज

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola