Budhwar Ke Upay: आज 9 अगस्त 2023 और सावन मास का छठा बुधवार है। हिंदू सनातन धर्म में बुधवार के दिन का संबंध जहां बुध ग्रह से माना गया है वहीं यह दिन विघ्नहर्ता गणेश जी को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश की खास पूजा अर्चना की जाती है। लेकिन सावन के शिव जी से संबंध होने के इस मास में पड़ने वाले बुधवार का और भी महत्व बढ़ जाता है।
इस कारण इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हिंदू धर्म में गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहा गया है। इसलिए किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले श्री गणेश का आह्वान किया जाता है।
Ganesh Ji
सावन के बुधवार को करें ये अचूक उपाय (Budhwar Ke Upay)
- बुधवार के दिन भगवान गणेश जी के मंदिर अवश्य जाएं। साथ ही मंदिर में जाकर गणेश जी की आरती भी जरूर उतारें। उन्हें लड्डुओं का भोग लगाएं। मान्यता है ऐसा करने से जीवन में आने वाली सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। अगर कोई बड़ी सफलता चाहते हैं तो सात बुधवार तक गणेश भगवान के मंदिर में जाकर उन्हें गुड़ का भोग लगाना चाहिये।
- अगर करियर में परेशानियां आ रही हैं तो गणेश रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। साथ ही बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलानी चाहिए। पूजा करने के बाद भगवान गणेश को सिंदूर अर्पित करना चाहिए।
- बुधवार के दिन अगर किसी जरूरी काम पर जा रहे हैं तो घर से निकलते समय सिंदूर का तिलक जरूर लगा लें। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal, 9 August 2023: आज अपनी राशि अनुसार करें ये उपाय तो पूरे दिन आपकी इच्छाएं होंगी पूर्ण
- अगर बुधवार के दिन भगवान गणेश के साथ-साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं तो आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाती है। विशेष लाभ प्राप्त करने के लिए बुधवार के दिन ‘ॐ ग्लौम गणपतयै नमः’ मंत्र का जाप जरूर करें। साथ ही गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।
- बुधवार के दिन भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए 21 दूर्वा गणेश जी को चढ़ाएं। मान्यता है ऐसा करने से जीवन में परेशानियां नहीं आती हैं। मानसिक शांति के लिए बुधवार के दिन गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करें।
- बुधवार के दिन श्री गणेश जी के बीज मंत्र ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप जरूर करें। मान्यता है ऐसा करने से बुद्धि और ज्ञान का विकास होता है। शिक्षा में सफलता की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को बुधवार के दिन या नित्यप्रति भी इस मंत्र का जितना संभव हो सके जप अवश्य करना चाहिए।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
14 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines