Budhwar Ke Upay : बुधवार को इन उपायों से प्रसन्न होते हैं भगवान गणेश, हर विघ्न को करते हैं दूर
Edited By Pankaj Mishra

Budhwar Ke Upay
Edited By Pankaj Mishra

Budhwar Ke Upay
Budhwar Ke Upay: आज 7 जून 2023 और बुधवार है। बुधवार के दिन का संबंध जहां बुध ग्रह से माना जाता है वहीं यह दिन विघ्नहर्ता गणेश जी को समर्पित है। इस भगवान गणेश की खास पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले श्री गणेश का आह्वान किया जाता है।
समस्त देवी-देवताओं में भगवान गणेश का स्थान सर्वप्रथम होता है। इसलिए उन्हें प्रथम पूजनीय देवता कहा जाता है और हर शुभ-मांगलिक कार्य में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। गणेशजी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है क्योंकि इनकी पूजा करने से भक्त के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
भगवान गणेश को सुखकर्ता, दुखहर्ता कहा गया है। मान्यता के मुताबिक बुधवार के दिन सच्चे मन से आराधना से भगवान श्री गणेश जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी कष्टों तथा परेशानियों को दूर करते हैं। साथ ही जातक के सभी समस्याओं का जल्द समाधान हो जाता है।
मान्यता के मुताबिक अगर पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ बुधवार को गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाए तो जीवन की परेशानियां जल्द समाप्त होने लगती है। यदि किसी कार्य में लगातार बाधाएं उत्पन्न हो रही है और बार-बार उस कार्य में आपको असफलता का सामना करना पड़ रहा है तो इसके लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: