Budhwar Ke Upay: आज साल 2023 के अप्रैल महीने चौथा और अंतिम बुधवार है। बुधवार के दिन का संबंध जहां बुध ग्रह से माना जाता है वहीं यह दिन विघ्नहर्ता गणेश जी को समर्पित है। इस भगवान गणेश की खास पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले श्री गणेश का आह्वान किया जाता है।
समस्त देवी-देवताओं में भगवान गणेश का स्थान सर्वप्रथम होता है। इसलिए उन्हें प्रथम पूजनीय देवता कहा जाता है और हर शुभ-मांगलिक कार्य में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। गणेशजी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है क्योंकि इनकी पूजा करने से भक्त के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
भगवान गणेश को सुखकर्ता, दुखहर्ता कहा गया है। मान्यता के मुताबिक बुधवार के दिन सच्चे मन से आराधना से भगवान श्री गणेश जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी कष्टों तथा परेशानियों को दूर करते हैं। साथ ही जातक के सभी समस्याओं का जल्द समाधान हो जाता है।
मान्यता के मुताबिक अगर पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ बुधवार को गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाए तो जीवन की परेशानियां जल्द समाप्त होने लगती है। यदि किसी कार्य में लगातार बाधाएं उत्पन्न हो रही है और बार-बार उस कार्य में आपको असफलता का सामना करना पड़ रहा है तो इसके लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें।
बुधवार के उपाय (Budhwar Ke Upay)
- प्रात:काल स्नान करने के बाद भगवान गणेश फूल, कपूर, रोली, चंदन और इत्यादि अर्पित करें।
- गणेश जी को घी, गुड़ और लड्डू के साथ मोदक का भोग भी लगाएं।
- पूजा में दुर्वा की 11 या 21 गांठे भगवान गणेश को अर्पित करे और धूप-दीप दिखाएं।
- ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
- गणेश चालीसा का भी पाठ करना चाहिए।
- बुधवार के दिन गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करने से मानसिक तनाव काम होता है।
- बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़ा पहनना अच्छा माना जाता है। यदि हरे रंग के कपड़े न हो तो हरे रंग के रुमाल का भी उपयोग किया जा सकता है।
- बुधवार के दिन जरूरतमंद को हरी मूंग की दान करना काफी लाभकारी होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines