Budhwar Ke Upay: आज साल 2022 के अगस्त महीने तीसरा और भादो महीने का पहला बुधवार (Wednesday) है। बुधवार के दिन का संबंध जहां बुध ग्रह से माना जाता है वहीं यह दिन विघ्नहर्ता गणेश जी (Ganesh Ji) को समर्पित है। इस भगवान गणेश की खास पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले श्री गणेश का आह्वान किया जाता है।
समस्त देवी-देवताओं में भगवान गणेश का स्थान सर्वप्रथम होता है। इसलिए उन्हें प्रथम पूजनीय देवता कहा जाता है और हर शुभ-मांगलिक कार्य में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। गणेशजी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है क्योंकि इनकी पूजा करने से भक्त के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
भगवान गणेश को सुखकर्ता, दुखहर्ता कहा गया है। मान्यता के मुताबिक बुधवार के दिन सच्चे मन से आराधना से भगवान श्री गणेश जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी कष्टों तथा परेशानियों को दूर करते हैं। साथ ही जातक के सभी समस्याओं का जल्द समाधान हो जाता है।
मान्यता के मुताबिक अगर पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ बुधवार को गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाए तो जीवन की परेशानियां जल्द समाप्त होने लगती है। यदि किसी कार्य में लगातार बाधाएं उत्पन्न हो रही है और बार-बार उस कार्य में आपको असफलता का सामना करना पड़ रहा है तो इसके लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें।
बुधवार के उपाय (Budhwar Ke Upay)
- प्रात:काल स्नान करने के बाद भगवान गणेश फूल, कपूर, रोली, चंदन और इत्यादि अर्पित करें।
- गणेश जी को घी, गुड़ और लड्डू के साथ मोदक का भोग भी लगाएं।
- पूजा में दुर्वा की 11 या 21 गांठे भगवान गणेश को अर्पित करे और धूप-दीप दिखाएं।
- ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
- गणेश चालीसा का भी पाठ करना चाहिए।
- बुधवार के दिन गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करने से मानसिक तनाव काम होता है।
- बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़ा पहनना अच्छा माना जाता है। यदि हरे रंग के कपड़े न हो तो हरे रंग के रुमाल का भी उपयोग किया जा सकता है।
- बुधवार के दिन जरूरतमंद को हरी मूंग की दान करना काफी लाभकारी होता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines