Budhwar Ke Upay: आज साल 2023 के जून महीने का तीसरा बुधवार है। शास्त्रों बुधवार का संबंध बुध ग्रह के साथ-साथ भगवान शिव जी के पुत्र भगवान गणेश जी से है और यह दिन विध्नहर्ता को समर्पित है। शास्त्रों में ऐसे कई उपाय हैं जो गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए बुधवार किए जाते हैं।
बुधवार को यदि कुछ शास्त्रीय उपाय किए जाएं तो भगवान गणेश की कृपा पाई जा सकती है। मान्यता के मुताबिक बुधवार को विध्नहर्ता यानी भगवान गणेश की पूजा करने से विशेष लाभ होता है। वे स्वयं रिद्धि-सिद्धि के दाता और शुभ-लाभ के प्रदाता हैं। श्रीगणेश सभी विघ्नों, रोग, दोष तथा दरिद्रता को दूर करते हैं।
मंगलमूर्ति श्री गणेश जी सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजे जाते हैं, कहा जाता है की इनका ध्यान करने मात्र से व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियां हल हो जाती है। इसी कारण तो किसी भी शुभ मांगलिक कार्यों को आरंभ करने से पहले श्री गणपति जी का न सिर्फ आवाहन किया जाता है बल्कि उनकी विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है।
बुधवार के उपाय (Budhwar Ke Upay)
- बुधवार को गणेशजी के मंदिर में जाकर दर्शन करें।
- विघ्नहर्ता गणेश जी को हरी दूर्वा चढ़ाएं।
- हर बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं।
- बुधवार के दिन गणेशजी को सिंदूर अर्पित करें।
- श्रीगणेश को सिंदूर चढ़ाने से समस्त परेशानियां दूर होकर सभी समस्याओं का समाधान होता है।
- गणेश मंदिर में 7 बुधवार तक गुड़ का भोग चढ़ाएं, आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी।
- मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त करने और बाधाएं दूर करने के हेतु गणेश रुद्राक्ष धारण करें।
- गणेश जी को मूंग के लड्डुओं का भोग चढ़ाकर हर तरह की परीक्षा में पास होने के लिए प्रार्थना करें।
बुधवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम (Budhwar Ke Totke)
- किसी से उधार लेनदेन नहीं करना चाहिए। इस दिन उधार लेनदेन करने से संचित धन में कमी आती है।
- टूथपेस्ट, ब्रश और कोई भी ऐसी चीज जो बाल से संबंधित है उसे नहीं खरीदना चाहिए।
- नए जूते और कपड़े न तो खरीदने चाहिए और न ही पहनने चाहिए।
- पान न खाएं. माना जाता है कि बुधवार के दिन पान खाने से धन की हानि होती है।
- दूध जलाने का काम नहीं करना चाहिए जैसे खीर बनाना, दूध उबलना आदि।
- रूषों को ससुराल नहीं जाना चाहिए।
- साली, बुआ, विवाहित बहन और बेटी को घर पर निमंत्रण न दें।
- भूलकर भी किसी किन्नर का अपमान ना करें।
- कोई किन्नर रास्ते में आते जाते दिख जाएं तो उन्हें कुछ पैसे या श्रृंगार सामग्री दान करना चाहिए।
- किसी भी कन्या का अपमान नहीं करना चाहिए।
- घर से बाहर निकलने से पहले सिंदूर का तिलक लगाना आपके लिए शुभ फलदायी हो सकता है।
- इस दिन हरे रंग का वस्त्र धारण करें।
- महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां पहनना चाहिए।
- मेंहदी लगाना भी सुहाग के लिए शुभ होता है।
मान्यता के मुताबिक अगर कोई भी व्यक्ति उपरोक्त कामों को बुधवार के दिन करता है तो उसे बुध ग्रह के कोप का भाजन बनना पड़ता है। इससे उसके जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है। उसकी बनी किस्मत भी बिगड़ जाती है और जीवन में अंधेरा छाने लगता है।
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
15 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines