हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Budhwar ke Upay: गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए आज जरूर करें ये खास उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम

Budhwar ke Upay: बुधवार के दिन कुछ ऐसे उपाय होते हैं, जिन्हें करने के बाद भगवान गणेश प्रसन्न हो जाते हैं। आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
बुधवार के उपाय

Budhwar ke Upay: सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है। आज बुधवार का दिन है ऐसे में आज का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। बता दें कि किसी भी पूजा-पाठ में गणेश भगवान की सबसे पहले पूजा की जाती है। इसलिए भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय भी माना गया है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग बुधवार के दिन भगवान गणेश का मात्र ध्यान करते हैं, उन्हें सारी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती हैं। साथ ही बुद्धि में वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र में भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने के बाद भगवान गणेश प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही आपके जीवन में आने वाले आकस्मिक घटनाएं टल जाते हैं। आइए इस खबर में बुधवार के उपाय के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें-  मंगल देव दिलाएंगे इन राशियों को राजाओं जैसा सुख, धन-धान्य में होगी वृद्धि

विज्ञापन

बुधवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय

यदि किसी व्यक्ति को काम में बार-बार असफलता मिलती हैं या काम नहीं बन पाता है तो ऐसे में आपको बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाना चाहिए। साथ ही भगवान गणेश की प्रतिमा पर दूर्वा की 11 या 21 गांठ अर्पित करने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंदिर में श्री गणेश मंत्र का जाप भी शुरू करना चाहिए। मान्यता है कि जो लोग ऐसा उपाय करते हैं, उन्हें शुभ और विशेष फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में किसी भी चीज की संकट नहीं आती है।

यह भी पढ़ें- 5 राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, अमावस्या के दिन करें ये खास उपाय

विज्ञापन

भगवान गणेश पर शमी के पत्ता चढ़ाएं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन भगवान गणेश पर शमी के पत्ते अर्पित करने चाहिए। मान्यता है कि जो लोग बुधवार के दिन शमी के पत्ते अर्पित करते हैं, उनकी बुद्धि तीक्ष्ण होती है। साथ ही घर में कलह-क्लेश का नाश होता है। बुधवार के दिन भगवान गणेश पर लाल सिंदूर और बूंदी के लड्डू अर्पित करने चाहिए। जो लोग बूंदी के लड्डू अर्पित करते हैं, उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं

भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। मान्यता है कि जो लोग गाय को हरा चारा खिलाते हैं, उनके घर से कलह-क्लेश और मनमुटाव सभी दूर होते हैं। साथ ही घर में सुख-शांति के साथ समृद्धि भी आती है। ज्योतिषियों के अनुसार, बुधवार के दिन गणेश जी को केसरिया सिंदूर अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से सभी प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण से पहले 5 राशियों को रहना होगा सावधान, करियर में बढ़ सकती है टेंशन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola