हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budhwar Ke Upay: वैवाहिक जीवन में मिठास बनाए रखने के लिए करें बुधवार के दिन ये चमत्कारी उपाय

Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए कुछ चमत्कारी उपाय किए जाते हैं। इन उपायों को करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही जीवनसाथी का साथ मिलता है। आइए उन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

Budhwar Ke Upay:  सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। ऐसे में आज बुधवार है और आज का दिन दिन भगवान गणेश को समर्पित हैं। बता दें कि बुधवार के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। जो लोग सच्चे मन और श्रद्धा से पूजा करते हैं उनके बुद्धि और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही भगवान गणेश का आशीर्वाद भी मिलता है।

बुधवार के दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए दूर्वा और लड्डू अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि इन चीजों को अर्पित करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है। साथ ही जीवन सुखमय और खुशहाल रहता है। आज इस खबर में जानेंगे कि बुधवार के दिन कौन-कौन से उपाय करने चाहिए।

बुधवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय

बुधवार के दिन प्रातः काल स्नान करके भगवान गणेश के चरण स्पर्श करें और उनके सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं। उसके बाद श्री गणेशाय नम: मंत्र का 21 बार जाप करें। मान्यता है इस तरह के उपाय को करने से ऑफिस में सीनियर या बॉस के साथ रिश्ते बेहतर बनते हैं।

विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश की पूजा करते समय हल्दी में थोड़ा घी मिलाकर मस्तक पर तिलक लगाएं और भगवान गणेश के सामने घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि इस तरह के उपाय करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। साथ ही जीवनसाथी का साथ मिलता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप बुधवार के दिन उपासना करते हैं। तो ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। साथ ही सभी परेशानियों से छुटकारा भी दिलाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, बुधवार के दिन वक्रतुण्ड मंत्र का जाप करने से जीवन की सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

विज्ञापन

यदि आप बुधवार के दिन पीला नींबू पर काल रंग से सात छोटी-छोटी बिंदियां बनाएं और उसे बीच से चार टुकड़ा करें। उसके बाद चारों टुकड़ों को चार अलग-अलग दिशाओं में फेंक दें। ऐसा करने से बुरी नजर मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़ें- मार्च के पहले सप्ताह के अंत में दो ग्रहों की बदलेगी चाल, मिथुन समेत 4 राशियों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  ब्रज में क्यों खास है लट्ठमार होली, यहां देखें 40 दिनों का ब्रज होली शेड्यूल

यह भी पढ़ें- इन भाग्यशाली राशियों पर हमेशा होती है मां लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होती है धन-दौलत की कमी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola