हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बुधादित्य योग से बुलंद होगा 3 राशियों का भाग्य; भरेगी तिजोरी, बनेंगे बिगड़े काम

Budhaditya Yoga: 16 अगस्त को सूर्य देव के कर्क राशि से निकलकर अपनी स्वराशि सिंह राशि में प्रवेश करने से बुधादित्य योग बन रहा है। इस शुभ योग के प्रभाव से 3 राशियों के जातकों में जीवन में काफी पॉजिटिव बदलाव आएंगे। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Budhaditya Yoga: अगस्त महीने की 16 तारीख ग्रहों की हलचल का विशेष दिन है। इस तारीख को ग्रहों के स्वामी सूर्य कर्क राशि से निकल सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि पर सूर्य का स्वामित्व है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य स्वराशि (अपनी राशि) सिंह में गोचर करते हैं, तो काफी मजबूत होते हैं और अपना पूरा फल देने में सक्षम होते हैं।

बुधादित्य योग का शुभ फल

बता दें, 16 अगस्त को इस राशि में जाने के बाद सूर्य की बुध से युति हो रही है, जो वहां यानी सिंह राशि में पहले से विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध और सूर्य की युति (योग) को ‘बुधादित्य योग’ कहा गया है। यह एक बेहद शुभ योग, जिसे राजयोग के समान माना गया है। इस योग को भाग्योदय करने वाला माना गया है। व्यक्ति में लीडरशिप क्वालिटी बढ़ती है। वाणी आकर्षक और ओजस्वी हो जाती है। व्यक्ति की प्रसिद्धि बढ़ती है। वैवाहिक जीवन सुखी होता है। व्यापार से अपार धन आता है। जीवन में समृद्धि आती है।

बुधादित्य योग का राशियों पर सकारात्मक असर

कर्क राशि

सिंह राशि में बना बुधादित्य योग कर्क राशि के जातकों के जीवन पर शुभ असर होने के योग दर्शा रहा है। आपके हर प्रकार के रिश्तों में सुधार होगा। व्यापारियों को उनकी नेटवर्किंग से लाभ होगा। व्यापार के विस्तार में मदद मिलेगी। वाणी में मैच्योरिटी के साथ मिठास बढ़ेगी। रिश्तेदारी में चल रहे जायदाद के मुद्दे सुलझने के योग हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं दूर होने की संभावना है। पारिवारिक सहयोग और सुख बना रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध और सूर्य की युति बेहद लाभकारी साबित हो सकती है। इस योग के असर से आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा, आत्मविश्वास बढेगा। नए लोगों से संपर्क होंगे, जो करियर और व्यापार के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति शांत होकर काम में लगे रहेंगे। जीवन तनाव से मुक्त रहेगा। लव लाइफ में एक नई ताजगी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

बुधादित्य योग का वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन पर काफी सकारात्मक असर होने के योग हैं। आपको धन कमाने के नए रास्ते पर चलने का हौसला प्राप्त होगा। व्यापार में अपनाए गए नए स्किल से अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स जातकों को उनके अच्छे प्रोजेक्ट वर्क के लिए पुरस्कार मिल सकता है। सामाजिक सेवा से जुड़े लोग सम्मान पाएंगे। नौकरी में सब सामान्य और कंट्रोल में रहेगा। लव लाइफ मधुर रहेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

ये भी पढ़ें: ये गुफा है कई देवताओं का घर, गणेश जी के कटे सिर से लेकर स्वर्ग के रास्ते के लिए है प्रसिद्ध, जानें यहां की रहस्यमयी बातें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola